फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MLA's son's car overturned to save stray animal

आवारा पशु को बचाने के फेर में विधायक पुत्र की गाड़ी पलटी

Thu, 26 May 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
MLA's son's car overturned to save stray animal
खाई में गिरी कार।
नीमगांव क्षेत्र में बैबहा मोड़ पर हुआ हादसा, पांच लोग जख्मी
विज्ञापन

बरेली के नवाबगंज विधायक के पुत्र साथियों के साथ लखनऊ जा रहे थे
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में मंगलवार रात बरेली से अपने साथियों के साथ लखनऊ जा रहे विधायक पुत्र की बोलेरो गाड़ी सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग बरेली लौट गए।
बरेली के नवाबगंज के विधायक एमपी आर्या के पुत्र ऋषि गंगवार मंगलवार रात यशपाल, ओमप्रकाश, त्रिवेंद्र गंगवार और सूरज के साथ लखनऊ में हवन पूजन में शामिल होने जा रहे थे। सिकंद्राबाद कस्ता मार्ग पर बैबहा मोड़ सड़क पर घूम रहे लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। गाड़ी में सवार यशपाल ने फोन पर बताया कि सभी लोग इलाज के बाद बरेली लौट गए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया था। हादसा लावारिस पशु को बचाने के चक्कर में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, एक घायल
मोहम्मदी। मोहम्मदी शाहजहांपुर हाईवे पर चार पहिया वाहन और बाइक की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक महिला की शाहजहांपुर इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बौआ मजरा मुनीम गंज निवासी हुकुम चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मां फूलमती हरदोई जिले के थाना टड़ियावां के गांव कुकहा निवासी अरविंद कुमार के साथ शाहजहांपुर से मोहम्मदी आ रही थी। सहदेवा गांव के पास मोहम्मदी की ओर से जा रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इलाज के लिए ले जाते समय फूलमती की मौत हो गई। अरविंद का शाहजहांपुर में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed