{"_id":"5f2af9068ebc3e61e46e52a1","slug":"mla-did-bhoomi-pujan-for-shri-ram-temple-in-chhoti-kashi-lakhimpur-news-bly4152579188","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी काशी में श्रीराम मंदिर के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी काशी में श्रीराम मंदिर के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। स्वर्गीय चंद्रदत्त गिरि, स्वर्गीय मनोरमा गिरि की स्मृति एवं भगवान शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में विधायक अरविंद गिरि ने शिव मंदिर प्रांगण में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के नींव पूजन के शुभ मुहूर्त में ही श्रीराम दरबार मंदिर का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया।
विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीराम के मंदिर का नींव पूजन किया वहीं इसी शुभ मुहूर्त में अपने शहर में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक रोमी साहनी, विधायक शशांक वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ आरके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे। संवाद