फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Missing teen's body found in banana field

Lakhimpur Kheri News: लापता किशोर का शव केले के खेत में मिला

Tue, 26 May 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 26 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Missing teen's body found in banana field
निघासन। गांव दुर्गापुरवा में सोमवार से लापता अंकुश (14) पुत्र राजेश मौर्य का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में केले के खेत में फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

अंकुश सोमवार दोपहर गांव के पास मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास केले के खेत में अंकुश का शव फंदे से लटकता देखा। बताया गया कि रस्सी दो पेड़ों से बंधी थी और किशोर की गर्दन फंदे में फंसी हुई थी, जबकि शव जमीन से सटा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर निघासन पुलिस और क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार मौके पर पहुंचे। निघासन कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed