UP : लखीमपुर खीरी में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
धौरहरा क्षेत्र के गांव टेकी कुंडा निवासी युवती पांच दिनों से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन थाने में गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। रविवार शाम को युवती का शव पेड़ से लटकता मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में पांच दिन से लापता 19 वर्षीय युवती का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटकता मिला। उसकी चप्पलें पेड़ के नीचे पड़ी थीं। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
गांव टेकी कुंडा निवासी चेतराम की पुत्री गामिनी (19) पांच दिनों से लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि युवती को तलाश रहे परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को नहीं दी थी।
अमेठी गांव के ग्रामीणों ने दी सूचना
रविवार की देर शाम करीब छह बजे अमेठी ग्राम सभा के ग्रामीणों ने पेड़ से युवती का शव लटकता देखा। शव मिलने का पता चला तो आसपास गांवों के ग्रामीण जमा हो गए। युवती की पहचान चेतराम पासी की पुत्री गामिनी के रूप में हुई। सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंची।
बेवफा प्रेमी: पहले किया दुष्कर्म, फिर गर्भपात; प्रेमिका से बोला- मेरी बीवी है, तुमसे निकाह नहीं कर पाऊंगा
परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच की जा रही है।