{"_id":"a8442da5b4f854f531cc3f6c9a69ae5a","slug":"missing-from-the-parade-50-more-policemen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड से गायब हैं 50 से अधिक पुलिसकर्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड से गायब हैं 50 से अधिक पुलिसकर्मी
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 17 Jan 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस परेड को लेकर अभ्यास जोरों पर है लेकिन इस अभ्यास से 50 से अधिक पुलिसकर्मी नदारद चल रहे हैं। इनमें महिला आरक्षी और दरोगा भी शामिल हैं। पुलिसकर्मियों की इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी अरविंद सेन ने थानों और चौकियों पर तैनात सिपाहियों को जल्द रवानगी कराकर परेड में शामिल होने का निर्देश दिया है।
अधिकारियों के मुताबिक गणतंत्र दिवस परेड के लिए आठ टोलियां बनाई गई हैं। इनमें नागरिक पुलिस, आर्म्स पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, महिला आरक्षी, पुलिस कार्यालय और अभियोजन के सिपाही, एनसीसी, फायर बिग्रेड शामिल हैं। परेड का अभ्यास 10 से शुरू हुआ था और 24 जनवरी तक होना है। परेड में 120 सिपाही, 28 महिला सिपाही और 28 दरोगा शामिल हैं। शनिवार को पुलिस लाइंस में हुई परेड में 55 से 60 सिपाही, आठ दरोगा और करीब 15 महिला सिपाही ही पहुंचे। जबकि एसपी के निर्देश के बावजूद 50 से अधिक पुलिसकर्मी परेड में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। आरआई रामखिलावन का कहना है कि परेड के अभ्यास के लिए सभी थानों और चौकियों से सिपाहियों को पुलिस लाइंस में संबद्ध किया गया है लेकिन मौजूदा समय में अभ्यास में हिस्सा लेने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या काफी कम है। आरआई ने बताया कि इस पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित सिपाहियों को तत्काल पुलिस लाइंस में आमद कराने का निर्देश दिया है।