फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   minor crushed to death by speedy truck

ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक ने मासूम को रौंदा

Wed, 07 Mar 2018 06:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Mar 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
minor crushed to death by speedy truck
truck

कोतवाली क्षेत्र के गांव गरदहा में ओवरलोड गन्ने के ट्रक से दो वर्षीय मासूम की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर गुस्साए ग्रामीणों ने मोहम्मदी-अमीरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। सीओ मोहम्मदी विजय आनंद और निरीक्षक डीके सिंह के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए तब कहीं जाकर जाम खुल सका। 

विज्ञापन

ग्राम गरदहा में सफीकुल का सड़क किनारे मकान है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक ट्रक लखहा गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लादकर कुंभी चीनी मिल जा रहा था। अचानक अपने मकान के पास खेल रहा सफीकुल का दो वर्षीय पुत्र मो. उनैस मुख्य मार्ग की ओर भागा, लेकिन जब तक ट्रक रुक पाता वह पिछले पहिये की चपेट में आ गया, जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था जिसे देखकर ग्रामीण सिहर गए और देखते-देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने मोहम्मदी-अमीरनगर मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना पर सीओ विजय आनंद और निरीक्षक डीके सिंह मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर ग्रामीणों को समझाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारियों ने कुंभी चीनी मिल के अधिकारियों से वार्ता की तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए और लगभग एक घंटे बाद यातायात खुल सका। मौका पाकर ट्रक चालक फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीरनगर चौकी पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर लाश को सील कर पुलिस चौकी भेजा है। पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतक के पिता की ओर से कोई तहरीर नहीं मिल सकी है और न ही परिवार के लोग उसका पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं। मृतक का बड़ा पुत्र सुहैब (12), पुत्री सना (10), पुत्र उवैस (6) और मां गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का यह भी कहना है कि दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो जाने के कारण मृतक के परिवार के लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed