फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Minaret and three blocks booby

धौरहरा सहित तीन ब्लाक फिसड्डी

Mon, 26 Oct 2015 05:37 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 26 Oct 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
Minaret and three blocks booby
इंदिरा आवास योजना में मनरेगा के तहत मजदूरी देने के मामले में धौरहरा, रमियाबेंहड़ और फूलबेहड़ ब्लाक फिसड्डी साबित हुए हैं। सबसे ज्यादा धौरहरा ब्लाक की स्थिति कमजोर है। वहां महज दो प्रतिशत मजदूरों को ही मजदूरी दी गई है।
विज्ञापन

सीडीओ नितीश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित तीनों ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन सभी बीडीओ के निलंबन के लिए शासन से सिफारिश की जाएगी। वहीं समीक्षा के दौरान बांकेगंज, कुंभी/गोला, मोहम्मदी और लखीमपुर ब्लाक अव्वल आए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ के मुताबिक मनरेगा में मजदूरों को 90 दिन का रोजगार देने का प्रावधान है लेकिन इंदिरा आवास योजना में मनरेगा के अंतर्गत धौरहरा में महज दो फीसदी, फूलबेहड़ में 50 फीसदी और रमियाबेहड़ में 60 फीसदी ही मजदूरों को कार्य मिला है। मितौली ब्लाक में 100 फीसदी की रिपोर्ट भेजी गई है, लेकिन ब्लाक की जांच करने के बाद ही रिपोर्ट मान्य की जाएगी। जिन ब्लाकों में मजदूरों को 90 फीसदी तक रोजगार मिला है, उनमें बांकेगंज पहले स्थान पर, कुंभी/गोला दूसरे, मोहम्मदी तीसरे और लखीमपुर चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अन्य ब्लाकों में 80 फीसदी रोजगार देने की रिपोर्ट मिलने पर संतोष जताया गया है। सीडीओ नितीश कुमार ने बताया कि कई बैठकों में चेताया गया लेकिन धौरहरा, रमियाबेंहड़ और फूलबेहड़ के खंड विकास अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में तीनों बीडीओ को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर शासन से इनके निलंबन की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed