फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mill workers protest for salary, leave, medical

वेतन, अवकाश, मेडिकल के लिए मिलकर्मियों ने दिया धरना

Sat, 08 Jan 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mill workers protest for salary, leave, medical
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल में शुक्रवार को पहुंचे दैनिक वेतन संविदा कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी अनिल तिवारी ने बताया कि पांच वर्ष से वह यहां कार्यरत हैं और दो सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से छह हजार रुपये माह मिलते हैं। कोई अवकाश नहीं मिलता है जबकि कार्य दिवस में अगर कोई कर्मचारी घायल होता है तो उसको इलाज के लिए भी पैसा नहीं दिया जाता है। कर्मचारियों ने वेतन, अवकाश व मेडिकल सहायता की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया है। इधर, मिल की प्रधान प्रबंधक विनीता सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है लेकिन जो मिलकर्मी बैठे हैं वह ठेकेदार के अंडर में कार्य करते हैं। मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. दनिमेश कुमार राय ने बताया कि मुझे जानकारी हुई तो ठेकेदार को लेकर गया और उसको फटकार भी लगाई। जो लोग धरने पर बैठे हैं उन्होंने किसी से कोई अनुमति नहीं ली और न ही इस समस्या को लेकर कोई बात कही। दस दिन में प्रक्रिया शुरू होते ही इनके वेतन के बारे में विचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed