फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Middle-aged murdered with sharp weapons in old enmity

रंजिश में अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या

Sat, 27 Aug 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged murdered with sharp weapons in old enmity
बरबर-पसगवां। पसगवां थाना क्षेत्र में जंगल में लकड़ी काटने गए एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिला। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से निर्मम हत्या की गई है। तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पसगवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बरबर के मोहल्ला मौलवी गंज निवासी पुत्तूलाल (52) शुक्रवार की सुबह दस बजे हंसिया लेकर साइकिल पर सवार होकर जंगल में लकड़ी काटने गया था लेकिन परिजन को दोपहर में उसकी हत्या कर जंगल में शव पड़ा होने की जानकारी मिली। पत्नी सोमवती ने बताया कि उसे एक बजे पति की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मृतक पुत्तूलाल के गर्दन, और हाथ पर धारदार हथियार के गहरे वार हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई ने बताया कि पुत्तूलाल का एक दिन पहले कस्बे के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि पत्नी सोमवती की तहरीर पर कस्बे के ही अनिल कुमार और कुबेर के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ मोहम्मदी अरविंद वर्मा ने मौका मुआयना कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed