फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Meritorious of 10th honored in Seth MR Jaipuria School

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में सीबीएसई 10वीं के मेधावी सम्मानित

Sun, 24 Jul 2022 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Meritorious of 10th honored in Seth MR Jaipuria School
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की एमडी प्रियंका गुप्ता दसवीं के मेधावियों को किया सम्मानित - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में शनिवार को सीबीएसई 10वीं के मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूल ट्रस्ट ओम फाउंडेशन की ट्रस्टी प्रियंका गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मान करने के साथ उन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने कठिनतम परिस्थितियों में उच्चतम धैर्य व दृढ़ निश्चय के बल पर ये उपलब्धि प्राप्त की है।
विज्ञापन

इसके लिए सभी शिक्षक व अभिभावक बधाई के पात्र हैं। स्कूल के प्रज्ज्वल वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक लाकर जिले में तीसरे स्थान पर रहे हैं, जबकि आदित्य तिवारी 95.6 प्रतिशत, दृश्या राघव 94 प्रतिशत, वर्तिका पांडे 93 प्रतिशत, अनुभूति शुक्ला 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रिंसिपल शालिनी सचान व एमडी प्रियंका गुप्ता ने संयुक्त रुप से बताया कि 10वीं का यह पहला बैच था। इस साल से स्कूल में 11वीं क्लास भी शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed