{"_id":"62dd880c70c22143a412810d","slug":"meritorious-continue-your-studies-government-of-india-will-give-scholarship-lakhimpur-news-bly492312274","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी जारी रखें अपनी पढ़ाई, भारत सरकार देगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी जारी रखें अपनी पढ़ाई, भारत सरकार देगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन
बस शर्त यह कि आठ लाख से अधिक न हो सालाना पारिवारिक आय
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को भारत सरकार की ओर से छात्रवृत्ति मिलेगी।
डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी वर्ग के छात्रों को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए इंटरमीडिएट में 500 में से विज्ञान वर्ग में 347, वाणिज्य वर्ग में 341 एवं मानविकी वर्ग में कुल 321 अंक होना अनिवार्य है।
डीआईओएस ने बताया कि इसके लिए छात्र के अभिभावक की सालाना आय आठ लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्र छात्र-छात्राएं अपना विवरण शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट स्कॉलरसिप्सडॉटजीओवीडॉटइन पर ऑनलाइन आवेदन करते हुए दे सकते हैं। वहीं जिन छात्राओं को पिछले वर्ष में छात्रवृत्ति मिलती रही है उन्हें नवीनीकरण कराने के लिए भी ऑनलाइन करना होगा।