फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   mela

भारी पड़ी पालिका अध्यक्ष, सर्वेश वर्मा बने मेला अध्यक्ष

Sun, 06 Oct 2019 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
mela
लखीमुपर खीरी। मेला अध्यक्ष पद को लेकर शुरू हुई रार शुक्रवार को खत्म हो गई। ईदगाह के सदस्य ही मेला अध्यक्ष रहे। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष का विरोध करने वाले सदस्यों की एक न चली। बता दें कि विरोध करने वाले सदस्यों को एक माननीय की शह भी प्राप्त थी। मगर, मेला अध्यक्ष पद के मामले में विरोधी ही बैकफुट पर आ गए।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने दशहरा मेले के लिए ईदगाह के सदस्य सर्वेश वर्मा को मेला अध्यक्ष बनाया था, इस पर 20 सदस्यों ने स्वयं बैठक कर सुमित जायसवाल का अपना मेला अध्यक्ष घोषित कर लिया। शिवपुरी सदस्य सुमित जायसवाल का कहना है पालिका अध्यक्ष ने एक सपा नेता को मेला का अध्यक्ष बनाकर गलत किया है। बताते हैं कि मेेला अध्यक्ष पद का मामला जिला अध्यक्ष के दरबार में भी पहुंचा था। मगर, उसके बावजूद पालिकाध्यक्ष अपने निर्णय पर कायम रहीं। आखिरकार पिछले कई दिन से मेला अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को अधिशाषी अधिकारी, पालिका अध्यक्ष और सुमित जायसवाल के बीच वार्ता के बाद खत्म हो गया।
विज्ञापन

विवाद के चलते मेला में आए दुकानदारों को जगह का आवंटन भी नहीं हो रहा पा रहा था। इसको लेकर गुरुवार को पालिका में बवाल भी हुआ। मगर, शुक्रवार को विवाद खत्म होने के बाद पालिका कर्मियों ने 40 दुकानदारों की रसीदें काटकर जगह आवंटित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला अध्यक्ष पद को लेकर कोई विवाद ही नहीं था। कुछ सदस्य अनावश्यक विरोध कर रहे थे। मगर, शुक्रवार को वार्ता के बाद मामला निपट गया। मेला अध्यक्ष सर्वेश वर्मा ही हैं।
- निरूपमा बाजपेई, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed