फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   medicalcollege

सैदापुर भाऊ में सौ एकड़ पर बनेगा मेडिकल कॉलेज

Thu, 03 Oct 2019 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
medicalcollege
लखीमपुर खीरी। जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है कि देवकली रोड पर मेडिकल कॉलेज बनने का रास्ता साफ हो गया। सदर तहसील के गांव सैदापुर भाऊ में करीब सौ बीघा जमीन पर इसका निर्माण होगा। जमीन फाइनल हो चुकी है और इसकी पैमाइश कराकर उस पर कब्जा दिलाने के लिए डीएम ने तहसीलदार को निर्देशित भी कर दिया है। शासन ने इसके लिए 325 करोड रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार सूबे में 27 मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने की तैयारी में है। इसके लिए जिला प्रशासन से ऐसी जमीन का प्रस्ताव मांगा गया था जो शहर से दस किलोमीटर की परिधि में हो और वहां पर आने जाने के लिए सुविधाजनक आसान रास्ता हो। इसके लिए जिला प्रशासन ने मझरा फार्म, रामापुर कई जगह पर जमीन देखी, लेकिन कहीं पर जमीन कम मिली तो कहीं पर आने जाने के लिए आसान रास्ता नहीं था। इस दौरान तहसील प्रशासन को देवकली रोड स्थित सैदापुर भाऊ में स्थित 16 एकड़ से अधिक जमीन मेडिकल कॉलेज के लिए उपयुक्त लगी। जिला प्रशासन ने इस जमीन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। तहसील प्रशासन के अनुसार सैदापुर भाऊ में तीन एकड़ से अधिक ग्राम समाज की जमीन है। इसी से सटी हुई करीब 13 एक एकड़ जमीन और है। बताते हैं कि यह जमीन देवस्थान के नाम दर्ज है। इस जमीन पर ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा।
विज्ञापन

शहर से 10 किलोमीटर दूर देवकली तीर्थ है। इसी के समीप सैदापुर भाऊ गांव है। पुराणों के अनुसार महाभारत युद्ध के बाद राजा जनमेजय ने देवकली में सर्पयज्ञ किया था। यहां प्राचीन शिवमंदिर है। यहां पर हर साल नागपंचमी के दिन मेला लगता है। मान्यता है कि देवकली तीर्थ की मिट्टी अपने घर में रखने से सांप नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने इससे पहले फूलबेहड़ ब्लॉक गांव भानपुर में मेडिकल कॉलज के लिए जमीन देखी थी। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया था। मगर, जिला मुख्यालय से अधिक दूरी और आने जाने के लिए सुविधाजनक रास्ता न होने के कारण इस जमीन का प्रस्ताव नामंजूर हो गया। इसके बाद सैदापुर भाऊ की जमीन फाइनल हुई है।

मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए प्रदेश कैबिनेट ने एक दिन पहले 325 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए कैबिनेट की मंजूरी लेने को अब आगे कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए कैबिनेट ने भी अपनी स्वीकृत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed