{"_id":"21e45f34a140712cb3103752f89eb47e","slug":"mechanical-engineer-enhanced-the-value-of-the-town-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिकल इंजीनियर ने बढ़ाया कस्बे का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैकेनिकल इंजीनियर ने बढ़ाया कस्बे का मान
मोहम्मदी
Updated Wed, 07 Oct 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के मैकेनिकल इंजीनियर अखिलेश गुप्ता को जर्मन मूल की सीमेंट कंपनी ने ग्लोबल हेड ऑफ सीमेंट टेक्नालॉजी के पद पर नियुक्त किया है।
अखिलेश गुप्ता के अग्रज अवनीश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि अखिलेश जर्मन मूल की कंपनी हैडेल वर्ग सीमेंट ग्रुप में पिछले दस वर्ष से मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी के उच्चाधिकारियों ने उनकी कार्यक्षमता और लगन को देखते हुए कंपनी के सर्वोच्च टेकिभनकल पद ग्लोबल हेड (चीफ) ऑफ सीमेंट टेक्नोलॉजी पर नियुक्त किया है।
इस समारोह में कंपनी के तमाम भारतीय और विदेशी अधिकारियों ने उनका स्वागत कर उन्हें बधाई दी। मालूम हो कि इस कंपनी की 50 से अधिक देशों में फैक्ट्रियां हैं। भारत में इसे माइसिम सीमेंट के नाम से जाना जाता है। कंपनी चार क्षेत्रों में बंटी है और चारों क्षेत्रों में विश्व से 12 से 15 देश आते हैं जिसमें चीफ टेकिभनकल डायरेक्टर नियुक्त होता है और चारों क्षेत्रों के हेड (चीफ) डायरेक्टर जो लगभग 50 देशों में स्थित कंपनियों का सर्वोच्च टेकिभनकल पद है, एक भारतीय इंजीनियर को इतने बडे पद पर नियुक्ति मिलने से यूपी और जिला लखीमपुर का नाम भी रोशन हुआ है। मालूम हो कि अखिलेश के पिता स्व. रामभजन लाल गुप्त कस्बे के प्रमुख अधिवक्ता तथा जेपी कॉलेज के प्रबंधक रहे थे और अब अखिलेश के बड़े भाई अवनीश गुप्त एडवोकेट रिटायर्ड सेना अधिकारी और कस्बे के जेपी कॉलेज में प्रबंधक पद पर आसीन हैं।