{"_id":"f94f55650ce44cc245dfa983a84d66c0","slug":"mdm-rations-of-food-safety-team-investigated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा टीम ने एमडीएम के राशन की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा टीम ने एमडीएम के राशन की जांच की
बांकेगंज।
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजयनंद ने अपनी टीम के साथ तीन परिषदीय स्कूलों में एमडीएम राशन की जांच की। उन्होंने उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय बांकेगंज प्रथम एवं द्वितीय में स्टोर में रखे एमडीएम राशन का बारीकी से मुआयना कर संतोष जताया। साथ ही स्कूल की रसोई का निरीक्षण कर शिक्षक-शिक्षिकाओं से वहां साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने परिषदीय स्कूलों में बने स्टोर रूम में एमडीएम राशन के रख रखाव को देखा। इस दौरान उन्होंने गेहूं, चावल, मसाले, खाद्य तेल आदि की बारीकी से जांच कर संतोष जताया। इसके अलावा टीम ने स्कूल की रसोई का भी निरीक्षण किया। इसमें रसोई के बाहर पसरी गंदगी को देख नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापकों से साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाएं संदीप कुमार, विमल कुमार, भारती निषाद, शशी देवी आदि सहित बच्चे मौजूद रहे।