{"_id":"571e0ad64f1c1b0c75a91626","slug":"may-12-four-of-the-oral-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौखिक परीक्षा चार से 12 मई तक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौखिक परीक्षा चार से 12 मई तक
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवराजदत्त महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में शामिल हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा की तिथियां घोषित हो गई हैं। मौखिक परीक्षाएं चार मई से शुरू होकर 12 मई तक अलग-अलग केंद्रों पर होंगी।
युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि एमए द्वितीय वर्ष हिंदी प्रथम बैच की मौखिक परीक्षा चार मई को युवराजदत्त महाविद्यालय में, दूसरे बैच की मौखिक परीक्षा पांच मई को रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में होगी। बीकॉम तृतीय वर्ष और एमकॉम द्वितीय वर्ष लखीमपुर और सीतापुर के सभी परीक्षार्थियों की मौखिक परीक्षा छह मई को युवराजदत्त महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से होगी।
दर्शनशास्त्र के सभी एमए प्रथम और द्वितीय वर्ष के सभी परीक्षा केंद्रों की मौखिक परीक्षा डीएवी कॉलेज कानपुर में छह मई को सुबह 10 बजे से होगी। एमए द्वितीय वर्ष संस्कृत की मौखिक परीक्षा युवराज दत्त महाविद्यालय, गुरुनानक कन्या डिग्री कॉलेज गोला के छात्रों की मौखिक परीक्षा सात मई को सुबह 10 बजे से होगी। एमए द्वितीय वर्ष समाजशास्त्र के पहले, दूसरे और तीसरे बैच की मौखिक परीक्षा 11 और 12 मई को सुबह 10 बजे से युवराजदत्त महाविद्यालय में होंगी।
विज्ञापन
युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने परीक्षार्थियों को आगाह किया है कि वे मौखिक परीक्षा प्रारंभ की तिथि को ही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। सभी बैचों की मौखिकी परीक्षा एक साथ शुरू होगी।