{"_id":"6a8347984c0b51ac2d07d442","slug":"massive-tree-falls-on-the-road-due-to-rain-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-182608-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश के चलते मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश के चलते मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़
Mon, 17 Aug 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
गौरीफंटा। दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर विशालकाय वृक्ष गिरने से कई घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। इसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गौरीफंटा और पलिया आने जाने वाले वाहनों को वाया चंदनचौकी होकर आना जाना पड़ा।
बारिश के चलते सोमवार सुबह दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर दुधवा बैरियर से करीब 12 किलोमीटर के बीच जंगल में एक वृक्ष गिर गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। हाल यह हुआ कि दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसमें गौरीफंटा कोतवाली पुलिस और एसएसबी चिकित्सा की गाड़ी भी फंसी खड़ी रही। उधर सूचना पर दुधवा बैरियर पर पार्क कर्मियों ने उधर से जाने वाले वाहनों को मार्ग बंद होने की जानकारी देना शुरू कर दिया। इससे गौरीफंटा और पलिया आने जाने वाले वाहनों को वाया चंदनचौकी होकर घूम कर आना जाना पड़ा। लंबा सफर तय करने से खासी दिक्कत हुई। उधर बनकटी वन कर्मी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचने पर लोगों ने रोष प्रकट किया। करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद वृक्ष को काट कर मार्ग से हटा कर रास्ता साफ किया गया। इसके बाद मार्ग सुचारु हो सका। संवाद