{"_id":"5ebd759e8ebc3e9062521178","slug":"masks-not-distance-continue-shopping-at-stores-lakhimpur-news-bly4058403187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क, न दूरी.. जारी है दुकानों पर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क, न दूरी.. जारी है दुकानों पर खरीदारी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नौ कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी शहर से कस्बा-देहात तक लोग संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं हैं। सबसे अधिक भीड़ बैंकों में लग रही है तो दो से तीन लोग बाइकों पर बिना मास्क के ही निकल रहे हैं। इसके अलावा दुकानों पर खरीदारी के समय भी सामाजिक दूरी को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। ग्रीन जोन में आने के बाद जिला प्रशासन ने सशर्त बाजार खोलने की अनुमति दी थी। इसके लिए बाकायदा गाइड लाइन भी जारी की थी कि कौन सी दुकानें और किस दिन खुलेंगी। छूट मिलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की थी। साथ ही पटरी पर लौट रही जिंदगी के बीच कुछ लोग छूट का दुरुपयोग भी करने लगे। नतीजतन बाजार में भारी भीड़ होने लगी।
बुधवार को मुंबई से लौटे तहसील निघासन क्षेत्र के नौ मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भले ही जिला प्रशासन में हड़कंप है, लेकिन इसका असर दुकानदारों और आम लोगों पर पड़ता नहीं दिख रहा। बृहस्पतिवार को बाजार का हाल पहले से भी अधिक खराब रहा। खपरैल, किराना, बर्तन आदि बाजार में भारी भीड़ रही। लोग दुकानों पर झुंड लगाकर खड़े रहे। कुछ दुकानदार बारी न होने के बावजूद आधा शटर खोलकर बिक्री करते दिखे। हालांकि जब दुकानों पर उमड़ी भीड़ आदि की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर वारयल हुई तो सदर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। एसएसआई एसपी पांडेय फोर्स के साथ बाजार पहुंचे। उन्होंने झुंड लगाकर दुकानों पर खड़े लोगों को कड़ी फटकार लगाई। दुकानदारों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
--
निघासन में पुलिस ने सख्ती की तो माने लोग
निघासन। यहां कोरोना संक्रमण को लेकर लोग गंभीर नहीं दिखे। गुरुवार को जब स्थिति ज्यादा खराब हुई तो दोपहर बाद पुलिस ने सख्ती की जिस पर हालात में कुछ सुधार दिखा।
सुबह साढ़े नौ बजे: स्थानीय चौराहे पर क्वारंटीन सेंटर के लिए कई स्थानों से आए मजदूर लाइन से जा रहे थे। सड़क के किनारे दुकानों पर लोग बिना दूरी बनाए खड़े हुए थे। सड़क पर खड़े हुए लोगों को मजदूरों ने दूर रहने को कहा। इसके बावजूद कुछ लोग लाइन से जा रहे लोगों के बीच से निकलते हुए चले गए।
सुबह 11 बजे: झंडी में एक तांगा चालक आठ सवारियों को बैठाकर आया। सवारियों के मुंह पर मास्क नहीं था। सभी लोग कस्बे के झंडी रोड पर चौराहे से पहले उतर गए और उसके बाद वह अपने काम के लिए चले गए।
--
गोला में भी लॉकडाउन का उल्लंघन
गोला गोकर्णनाथ। प्रशासनिक अधिकारियों के काफी प्रयास के बाद जिले को ग्रीन जोन में शामिल किया गया था लेकिन गोला में लगातार लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। यहां तक कि प्रवासियों को जिन बसों से लाया जा रहा उनमें भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा।
इस संबंध में गोला डिपो के एआरएम एसके नागर का कहना है कि डिपो से 16 बसें जौनपुर, नौ जिला मुख्यालय, 10 बसें सीतापुर और तीन बसें मोहम्मदी से नानपारा भेजी गई है। डिपो की 70 बसें प्रवासियों को लाने ले जाने में लगी है। चालकों परिचालकों को सभी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए है। शासन प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है।
--------------------
लॉकडाउन उल्लंघन में छह दुकानदारों पर कार्रवाई
गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम अखिलेश यादव ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर यहां छह दुकानदारों को नोटिस दी है। जिन लोगों को नोटिस दी गई है उनमें दीपक इलेक्ट्रिकल्स, अवस्थी इलेक्ट्रिकल्स, प्रकाश किराना स्टोर, रामकुमार किराना स्टोर, पप्पू किराना स्टोर, विकास गिरि किराना स्टोर शामिल हैं। कार्रवाई के तहत यह लोग शुक्रवार को दुकानें नहीं खोल सकेंगे। संवाद
----------
मिठाई, मोबाइल सर्विस सेंटर और इलेक्ट्रिक दुकानें नियमित खुलेंगे
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जन सामान्य की आवश्यकताओं और व्यापारियों की मांग पर मिठाई की दुकाने, अधिकृत मोबाइल सर्विस सेंटर और इलेक्ट्रिक दुकानें (कूलर, पंखे की दुकानें) साप्ताहिक बंदी रविवार को छोड़कर नियमित खुलेंगी। संवाद
---
कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी। लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी हो रही है।
शैलेंद्र लाल, एएसपी