फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Martyr of Guru Arjan Dev Day-deewan

गुरु अर्जनदेव के शहीदी  दिवस पर सजे दीवान      

Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो       लखीमपुर खीरी।  Updated Mon, 29 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Martyr of Guru Arjan Dev Day-deewan
संगत - फोटो : अमर उजाला
शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल, गुरुद्वारों में चले अटूट लंगर      
विज्ञापन

जगह-जगह शबीलें लगाकर राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी और शर्बत    
 
सिख पंथ के पांचवें गुरु अर्जनदेव का शहीदी दिवस जिले भर में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में दीवान सजे। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शबीलें लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने गुरुद्वारे पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा और गुरुद्वारा श्री गुरु श्री तेग बहादुर साहिब में लंगर का आयोजन किया गया।       
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हाथीपुर में गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस मनाया गया। सुबह दस बजे अखंड पाठ की समाप्ति पर दरबार साहिब में दीवान सजाया गया। जगाधारी से आए रागी जत्था भाई अनूप सिंह, भाई करनैल सिंह और सिख धर्म के प्रचारक भाई महताब सिंह भिंडर ने अपने कथा और कीर्तन और कथा से संगत को निहाल किया। शहर के कई स्थानों पर पानी और शर्बत की शबीलें लगाई गईं। समागम में प्रधान कुलवंत सिंह खैरा, महामंत्री इंद्रपाल सिंह राना, मनमोहन सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, शीतल सिंह, जरनैल सिंह, कश्मीर सिंह, पाल सिंह, ज्ञानी दलजीत सिंह, महेंद्र सिंह, गुरजीत सिंह जुनेजा आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सिखों के पांचवें गुरु अर्जनदेव के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के पदधिकारियों और सिख संगत के लोगों ने नगर के अशोक चौराहे के पास शबील और प्याऊ लगाकर राहगीरों को दिन भर शर्बत पिलाया। इस मौके पर गुरदीप सिंह, प्रीतम सिंह, सुखपाल सिंह, पप्पी भटिया, कुलदीप सिंह, रसपाल सिंह, कुलवंत सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।            
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरिया धनी। कस्बा स्थिति गुरूद्वारा में सिखों के पांचवें गुरू अर्जनदेव सिंह के शहीदी दिवस पर गुरूद्वारा कमेटी के सदस्यों ने राहगीरों को शर्बत पिलाकर सेवा की जिसमें बच्चों समेत तमाम राहगीरों ने शर्बत पिया। लखहा गुरूद्वारा में सेवादारों ने दिन भर राहगीरों को शर्बत पिलाया। इस मौके पर दर्शन सिंह  निर्मल सिंह  छिंदा  प्रिंस वर्मा, करनजीत सिंह, जसपाल सिंह, अनिल, जीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, सनप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह सहित कई लोग लगे रहे।    गुलरिया। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा गोंधिया में शर्बत का प्याऊ लगाया गया और सेवादारों ने श्रद्धा के साथ राहगीरों को शर्बत पिलाया। गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन हुआ। बाबा गुरमीत सिंह ने शबद कीर्तन किया। इसके बाद अटूट लंगर चला। इस मौके पर सेवादारों में बलराज सिंह, अफसर सिंह, निरमल सिंह, मंजीतसिंह, गुरपेजसिह, जागीरसिह, जगतार सिह, जसबीर सिह, कश्मीर सिंह दलवीर सिंह, लक्खा सिंह, सोबरन सिंह, बिट्टू सिंह, मलकीत सिंह,  हरदीप सिंह, मेजर सिंह, करतार सिंह, सरदूल सिंह, आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed