फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman died under suspicious condition

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious condition
लखीमपुर खीरी। कोतवाली मोहम्मदी के गांव अमरा निवासी मुनेंद्र की पत्नी रोशनी (20) की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। मृतका के भाई ने दहेज में बुलेट और एक लाख रुपये की नकदी की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
थाना मितौली के गाव सेमपुर कस्ता निवासी दीपक ने बताया कि बहन रोशनी की शादी 28 मई 19 को कोतवाली मोहम्मदी के गाव अमरा निवासी मुनेंद्र के साथ हुई थी। पति और ससुरालीजन बुलेट और एक लाख रुपये की नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार की रात बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। पति ने फोन कर हत्या की जानकारी मायके में दी। भाई दीपक ने बताया जब वह लोग बहन की ससुराल पहुंचे तो ससुराली नहीं थे। बहन का शव घर के अंदर पड़ा था। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed