फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Market unlocked, now Lakhimpur will remain closed on Monday

बाजार अनलॉक, अब सोमवार को बंद रहेगा लखीमपुर

Sat, 21 Aug 2021 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Market unlocked, now Lakhimpur will remain closed on Monday
कोरोना से पहले की ही तरह लागू होगी साप्ताहिक बंदी, व्यापारी खुश
विज्ञापन

डीएम बोले, अब कर्फ्यू सिर्फ रात दस से सुबह छह बजे तक ही रहेगा
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले साल से बाजार पर लगी पाबंदी अब पूरी तरह हट चुकी है। प्रशासन ने रविवार का कोरोना कर्फ्यू भी खत्म कर दिया है। जिले समेत पूरे प्रदेश में अब कोविड से पूर्व की स्थिति बहाल हो गई है। डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि अब कर्फ्यू सिर्फ रात दस से सुबह छह बजे तक रोजाना रहेगा। लखीमपुर की साप्ताहिक बंदी अब सोमवार को होगी। शासन के इस निर्णय से व्यापारी बेहद खुश हैं।
कोरोना काल से पहले इन दिनों रहती थी साप्ताहिक बंदी

लखीमपुर, मोहम्मदी- सोमवार
गोला- बुधवार
पलिया, धौरहरा, पडरिया तुला, भीरा-रविवार
मितौली-शनिवार
खीरी टाउन- मंगलवार
संसारपुर- शुक्रवार

सरकार का यह निर्णय व्यापारियों के लिए बेहद राहत भरा कदम है। इससे कारोबार को गति मिलने लगेगी। सोमवार को बाजार बंद रहने से व्यापारी सरकारी कार्यालयों के अपने काम धाम निपटा सकेंगे।
विज्ञापन

- अजय गोयल, जिलाध्यक्ष, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन

रविवार की बंदी व्यापारियों के लिए उचित नहीं थी, क्योंकि इस दिन सरकारी कार्यालय एवं बैंक आदि बंद होने से तमाम काम नहीं पाते थे, लेकिन सोमवार की साप्ताहिक बंदी से व्यापारियों को आराम रहेगी और कारोबार को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल

रविवार की बंदी होने से व्यापारी कारोबार के सिलसिले मेें लखनऊ, बरेेली, कानपुर आदि शहरों में नहीं जा पाता था। क्योंकि वहां भी बंदी रहती थी, लेकिन इस निर्णय कारोबारी दृष्टिकोण से बेहद उचित है। इससे कारोबार फिर से गति पकड़ेगा।
- बजरंग सिंघल, व्यापारी नेता

एक ही दिन पूरे सूबे का बाजार बंद रहने से व्यापारियों को तमाम दिक्कतें होती थीं। न तो बैंक आदि के काम हो पाते थे और न ही कारोबार के सिलसिले में कहीं आना-जाना ही हो पाता था। शासन का यह निर्णय व्यापारियों के लिए राहत भरा कदम है।

- श्याम कुमार तिवारी मामा, व्यापारी नेता

रविवार को अनलॉक करने का निर्णय स्वागतयोग्य है। कोरोना काल से पहले की तरह साप्ताहिक बंदी होने से व्यापारी भी सरकारी कार्यालयों के अपने काम निपटा सकेंगे और व्यापार को भी गति मिलने लगेगी।
- राममोहन सोनी, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed