फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   market

ग्रामीण अंचल में लगेंगी साप्ताहिक बाजार

Thu, 04 Jun 2020 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
market
निघासन। एसडीएम ने दुकानें खोलने और कारोबार संचालित करने संबंधी एक जून को जारी अपने आदेश में थोड़ा बदलाव कर दिया है। अब निघासन, सिंगाही, बेलरायां और तिकुनियां को छोड़कर बाकी ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार के अलावा बाकी सभी दिन व्यावसायिक गतिविधियां चलेंगी। एसडीएम ने ग्रामीण अंचल में साप्ताहिक बाजार लगाने का आदेश भी जारी किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में जारी अपने संशोधित आदेश में एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा है कि तहसील निघासन के ग्रामीण क्षेत्रों में सारी व्यावसायिक और औद्योगिक गतिविधियां प्रतिदिन संचालित होंगी। निघासन, बेलरायां, सिंगाही और तिकुनियां को इससे बाहर रखा गया है। इसके अलावा रविवार को हर जगह पूर्ण बंदी रहेगी। इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। इनमें व्यापारी और उसके कर्मचारी को मास्क पहनना, ग्राहक को मास्क या फेस कवर और सैनिटाइज के बाद ही सामान देने और दुकान के अंदर जाने वाली स्थिति में थर्मल स्कैनर से जांच करना जरूरी होगा। दुकान के भीतर सोशल दूरी कायम रहेगी। इसी प्रकार की अन्य कई शर्तें जारी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed