{"_id":"5f11e5f58ebc3e63dc765274","slug":"market-crowd-social-distance-wired-before-lockdown-lakhimpur-news-bly413102244","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन से पहले बाजार में भीड़, सामाजिक दूरी तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन से पहले बाजार में भीड़, सामाजिक दूरी तार-तार
विज्ञापन
ऐसे तो हो चुका कोरोना पर नियंत्रण.. डाकखाने में नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन की पाबंदियों के कारण बंदी रहेगी। ऐसे में शुक्रवार को बाजार में काफी भीड़ रही तो ऐसे में दुकानों पर सामाजिक दूरी का खुलकर उल्लंघन हुआ। लोग बिना मास्क के भी आते-जाते दिखे। सरकारी दफ्तरों पर भी भीड़ रही, यहां भी गाइड लाइन का पालन होता नहीं दिखा।
प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अब शनिवार और रविवार पूर्ण लॉकडाउन का आदेश दे रखा है। इसको लेकर शुक्रवार को बाजार में काफी भीड़भाड़ रही। ऐसे में पब्लिक वाहनों में भी नियमों का पालन होता नहीं दिखा। ऐसा ही कुछ हाल सरकारी दफ्तरों का भी रहा। शुक्रवार को मुख्य डाकघर में भारी भीड़ रही। जिला महिला अस्पताल में भी पर्चा काउंटर पर लाइन में लगी महिलाएं धक्का-मुक्की करती रहीं। कहीं पर भी भीड़ के बीच सामाजिक दूरी नहीं थी। तमाम लोग ऐसे थे जो बिना मास्क ही घूम रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक ने चार दुकानदारों का काटा चालान
ओयल। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने मेन बाजार, बस स्टैंड रोड, मोहल्ला आंबेडकर नगर (चमरौधा) सहित कई वार्डों में पैदल भ्रमण किया। लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सरकारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। गाइड लाइन का पालन न करने पर चार दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की और जुर्माना वसूला। इससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान चौकी इंचार्ज दिलीप प्रजापति भी मौजूद रहे। संवाद