{"_id":"617af134fba9ea223d3fc48e","slug":"manya-in-classical-dance-and-smriti-victorious-in-folk-dance-lakhimpur-news-bly4643936199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीय नृत्य में मान्या व लोक नृत्य में स्मृति विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीय नृत्य में मान्या व लोक नृत्य में स्मृति विजयी
विज्ञापन
कला महोत्सव में एकल नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा।
कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज में मनाया कला महोत्सव
लखीमपुर खीरी। कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को कला महोत्सव पर नृत्य प्रतियोगिता हुई। शास्त्रीय नृत्य में कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज की मान्या बरनवाल प्रथम, जीजीआईसी की सरस्वती सुरील द्वितीय एवं सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा सुभानी सिंह तृतीय रहीं। वहीं लोक नृत्य में सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की स्मृति तिवारी प्रथम, कुंवर खुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज की महविश द्वितीय एवं सनातन धर्म बालिका इंटर की छात्रा रितु मिश्रा तृतीय रहीं।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. सत्यव्रत निगम ने मां सरस्वती का पूजन करके किया। प्रतियोगिता में शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता में कुंवर खुशवक्तराय बालिका इंटर कॉलेज, अबुल कलाम आजाद गर्ल्स कॉलेज, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेेज, जीजीआईसी सहित सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक प्रीति खरे, वीनम तिवारी एवं दीनानाथ झाने रहे। संचालन रश्मिलता शुक्ला ने किया।