{"_id":"686ea363e4e2230759069449","slug":"many-departments-including-agriculture-had-no-electricity-for-the-whole-day-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-150146-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कृषि सहित कई विभागों की पूरे दिन गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कृषि सहित कई विभागों की पूरे दिन गुल रही बिजली
विज्ञापन
बिजली न होने से कृषि विभाग का काम प्रभावित, खाली बैठे कर्मचारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। विकास भवन में बुधवार को एक फेस न आने से कृषि सहित कई विभागों की पूरे दिन बत्ती गुल रही। बिजली न आने से सरकारी काम तो प्रभावित हुए ही साथ ही कर्मचारियों को गर्मी की मार भी झेलनी पड़ी।
विकास भवन के कर्मचारियों ने बताया कि विकास भवन में दो लाइनों से आपूर्ति है। एक की आपूर्ति आ रही है, लेकिन दूसरी लाइन की आपूर्ति ठप है। सुबह जब से कार्यालय खुला है, तब से बिजली नहीं मिली। इधर, कृषि विभाग के अलावा विकास भवन के बरामदें, जहां फरियादी बैठते हैं, में भी बिजली आपूर्ति ठप रही।
विकास भवन के नाजिर सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार विद्युत निगम में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद एक्सईएन से शिकायत की है। नई बस्ती उपकेंद्र के जेई अमरदीप ने बताया कि सुबह से दो बार लाइन ठीक की जा चुकी है। तीसरी बार भी कर्मचारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
तार जलने से गुल हो गई बिजली
गढ़ी उपकेंद्र के संकटा देवी चौकी के पास मंगलवार शाम अचानक तार जलने लगे। चौकी इंचार्ज ने तत्काल विद्युत निगम को फोन कर लाइन कटवाई। तार जोड़ने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
सुबह सात से नौ बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति
लखीमपुर खीरी। खीरी टाउन उपकेंद्र की हाईटेंशन विद्युत लाइन में कई जगह पेड़ उलझे हुए हैं। पेड़ों की वजह से आए दिन फॉल्ट हो जाते हैं, जिससे बत्ती गुल हो जाती है। एसडीओ अखिलेश चौरसिया ने बताया कि हाईटेंशन विद्युत लाइन से पेड़ों की छंटाई की जानी है। इसके लिए खीरी टाउन की विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह सात से रात नौ बजे तक बाधित रहेगी। संवाद