{"_id":"5ea06fc78ebc3e90b57aa558","slug":"mandi-lakhimpur-news-bly4035028191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन मान-मनौवल का चलता रहा दौर, बंद रही सब्जियों की खरीद-बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन मान-मनौवल का चलता रहा दौर, बंद रही सब्जियों की खरीद-बिक्री
विज्ञापन
पलिया मंडी समिति में बंद पड़ीं सब्जी आढ़तियों की दुकानें।
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। पीलीभीत निवासी एक किसान ने मंगलवार को मंडी सचिव समेत कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद सब्जी आढ़तियों ने हंगामा करते हुए अपनी दुकानों को बंद कर दिया था। बुधवार को पूरे दिन दुकानें बंद रहीं। एसडीएम मंडी आढ़तियों के बीच अलग-अलग कई जगहों पर वार्ता भी हुई। मामले में हालांकि मंडी सचिव के खिलाफ तो नहीं लेकिन अन्य दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी दो दिन की जांच के बाद आने वाली रिपोर्ट पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन आढ़तियों को दिया है। जिसके बाद बृहस्पतिवार से मंडी को खोले जाने की बात बताई जा रही है।
बता दें कि पीलीभीत निवासी मोहम्मद यामिन पुत्र मोहितुल्ला ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उसने मंडी सचिव समेत दो अन्य लोगों पर धन उगाही करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि जब रुपया देने से मना कर दिया तो मंडी लाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। जिसमें वह घायल हो गया। किसान से हुई मारपीट के बाद मंडी के आढ़तियों में भी उबाल आ गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। बुधवार को भी सुबह से ही सभी दुकानें बंद रहीं। एसडीएम पूजा यादव ने भी मंडी पहुंचकर आढ़तियों से वार्ता की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद थाने में एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में काफी देर तक वार्ता हुई। इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि मामले में तथाकथित ड्राइवर व एक अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और एक टीम बनाई गई है जो दो दिन जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। यह बात सुनकर आढ़तियों ने संतुष्टि दिखाई है। कई आढ़तियों ने बताया कि बृहस्पतिवार से दुकानें खुलने के आसार हैं। उधर कई आढ़ती दबी जुबान में यह भी कहते नजर आए कि प्रशासन ने अपने मन मुताबिक कार्य कराया है।
दुकानें बंद होने से भटकते रहे लोग
बुधवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण रोजाना लगने वाली भीड़ आज भी पहुंची थी लेकिन आढ़तियों की दुकानें बंद होने के कारण सभी बैरंग वापस लौट गए। पूरे मंडी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग पहुंच रहे थे उनको आढ़ती वहां से वापस लौटा रहे थे। दुकानें बंद होने का असर बाजार में भी दिखाई दिया। कई ऐसी सब्जियां थीं जो बाजार से नदारद दिखाई दीं।
विज्ञापन
मामले में एक टीम बनाई गई है जो दो दिन में पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी और उसके बाद रिपोर्ट देगी। फिलहाल एक तथाकथित ड्राइवर व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आढ़तियों से भी वार्ता हो गई है और उन्होंने कोरोना जैसी महामारी के दौरान दुकानें खोलने की बात कही है।
- शैलेंद्र कुमार सिंह
डीएम