{"_id":"5ea4582e8ebc3e90a7654677","slug":"mandi-action-lakhimpur-news-bly403819029","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से विवाद के मामले में मंडी सचिव का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान से विवाद के मामले में मंडी सचिव का तबादला
विज्ञापन
पलियाकलां। पीलीभीत के एक किसान ने मंडी सचिव व उनके कुछ लोगों पर मारपीट व धन उगाही का आरोप लगाया था। आढ़तियों ने भी मोर्चा खोलते हुए मंडी सचिव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। शनिवार को मंडी सचिव का तबादला मऊ हो गया।
मंडी में पीलीभीत के धनारा घाट से सब्जी आदि लाने वाले किसान मोहम्मद यामिन ने मंडी सचिव व उनके कुछ लोगों पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया था। यह भी आरोप था कि रुपये न देने पर उसको मंडी लाया गया और उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। मामले में आढ़तियों ने भी किसान का समर्थन किया था। जिसके बाद एक दिन मंडी की सभी दुकानें भी बंद हो गई थीं। मामले में प्रशासन ने दो दिन में जांच कराकर रिपोर्ट देने की बात कही थी। जिसका समय शनिवार को पूरा होना था, लेकिन शनिवार को ही मंडी सचिव का तबादला मऊ होने की खबर आई। जिसके बाद व्यापारियों ने खुशी का इजहार किया।