फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man who went to collect wood for Holi died due to electric shock in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: होली के लिए लकड़ी लेने गए युवक की करंट से मौत, शिकारियों ने कटिया डाल खेत में बिछाया था तार

Fri, 14 Mar 2025 04:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 04:10 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। वह गांव के लड़कों संग होली के लिए लकड़ी लेने गया था। खेत में बिछे बिजली तार की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
man who went to collect wood for Holi died due to electric shock in lakhimpur kheri
राघवेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कमालपुर गंगासिंह में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। होली पर उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम कमालपुर गंगासिंह निवासी राघवेन्द्र कुशवाहा (26) पुत्र जयपाल साथियों संग होलिका के लिए लकड़ियां लेने गया था। खेतों में जंगली जानवरों सुअर आदि की शिकार करने के लिए पतले तार में शिकारियों ने कटिया डालकर करंट प्रवाहित कर रखा था। 

विज्ञापन


करीब 170 मीटर महीन तार कई खेतों में बिछाया गया। लकड़ी लेने गए राघवेंद्र कुशवाहा और सचिन तार की चपेट में आ गए, जिससे दोनों को करंट लग गया। गांववालों ने बताया कि करंट लगने से राघवेंद्र के दोनों पैर जल गए, उसका मौके पर मौत हो गई। जबकि सचिन को हल्का झटका लगा। उसके दोनों पैरों में जले के हल्के निशान बन गए। घटना बृहस्पतिवार रात लगभग दस बजे की है।
विज्ञापन


साथियों की सूचना पर गांववाले घटना स्थल पर पहुंचे। कटिया को हटाया। राघवेंद्र और सचिन को सीएचसी पसगवां ले गए। जहां चिकित्सक ने राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सचिन को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया। सूचना पर थाना उचौलिया और पसगवां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। उचौलिया पुलिस ने राघवेंद्र के शव को पोस्टमॉर्टम कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed