{"_id":"55e0a1e74d64aa8b04086945ff112dd0","slug":"makar-sankranti-was-celebrated-with-reverence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा से मनाई गई मकर संक्राति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा से मनाई गई मकर संक्राति
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
जिले में मकर संक्राति पर श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद गरीबों और ब्राह्मणों को कंबल, ऊनी कपड़े और खिचड़ी दान की। घरों में खिचड़ी खाई और दूसरों को भी खिलाई। बच्चों और युवाओं ने जमकर पतंगबाजी भी की।
सशस्त्र सीमा बल तृतीय वाहिनी पर मुख्य अतिथि सेनानायक मुकेश कुमार ने लोहड़ी और मकर संक्रांति का शुभारंभ किया। इस मौके पर उर्मिला सरताज, उप सेनानायक डॉ. अतुल कुमार राय, सहायक सेनानायक एचके दुबे भी मौजूद रहे। उधर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मकर संक्रांति पर दीवान सजाया गया। यहां हुजूरी रागी जत्था भाई अनूप सिंह, करनैल सिंह, लखविंदर सिंह ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारे में सैकड़ों लोगों ने मत्था टेका और लंगर छका।
गोला गोकर्णनाथ। पौराणिक तीर्थ के निकट स्थित नीलकंठ मैदान में, व्यापार मंडल की ओर से जितेंद्र गट्टानी के आवास और आर्य समाज मंदिर में खिचड़ी भोज हुआ। मोहल्ला कुम्हारन टोला स्थित जायसवाल समाज के नगराध्यक्ष अवधेश जायसवाल की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ, जिसमें वरुण अग्रवाल, देवेंद्र गिरि आदि ने भाग लिया। अहमदनगर में मुकेश गुप्ता और सिनेमा रोड पर रोटरी क्लब की ओर से खिचड़ी भोज कराया गया।
विज्ञापन
पलियाकलां। नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था सेंक्चुरी सोशल क्लब की ओर से रेलवे स्टेशन चौराहे पर खिचड़ी भोज की नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने शुरुआत की। इस मौके पर अध्यक्ष हरदीप सिंह, महामंत्री डॉ. वीपी सिंह, राजकुमार अग्रवाल, अनिल वर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। उधर सरस्वती विद्या मंदिर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चांद कुमार जैन, एकल विद्यालय अंचल संरक्षक शिवपाल सिंह सहित काफी संख्या में बच्चों ने खिचड़ी भोज का आनंद लिया। इसके अलावा मौनी बाबा तिराहे एवं बाईपास रोड पर दुकानदारों ने सामूहिक भोज का आयोजन किया।
मोहम्मदी। स्थानीय देवीस्थान स्थित देवी मंदिर में खिचड़ी भोज में सुरेंद्र नाथ गुप्ता एडवोकेट, सुनील कुमार गुप्ता एवं रामदास गुप्ता की ओर से लगभग 75 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। गायत्री परिवार के संरक्षक मेवाराम राठौर के निर्देशन में हवन हुआ।
तिकुनियां। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रबंधक जुगुल किशोर गोयल ने हलुआ, भाजपा के बुजुर्ग नेता विशालचंद शाह, आनंद सिंघल, सचिन सिंहल ने स्टेशन चौराहे पर पूड़ी-सब्जी और शानू गुप्ता, आनंद अग्रवाल, हंसराज गर्ग ने मोबाइल दुकान पर भंडारा किया। किराना व्यापारी पदम अग्रवाल ने लोगों को पकौड़ियां खिलायीं।
यहां भी मनाई गई संक्रांति
क्षेत्र के ममरी, बांकेगंज, सिंगाही, पलिया क्षेत्र के कस्बा संपूर्णानगर, गौरीफंटा, भीरा, मझगईं, चंदनचौकी, सूंडा में भी मकर संक्राति श्रद्धा से मनाई गई।
गांधी पार्क में हुआ सामूहिक खिचड़ी भोज
लखीमपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने गांधी पार्क में सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष बैजनाथ जायसवाल, कुसुमलता बरनवाल, उमा पितरिया, हर्ष गुप्ता, मीरा गुप्ता, श्वेता गुप्ता, रीता गुप्ता, प्रगति गुप्ता और डॉ. रामेश्वर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
कुष्ठ अस्पताल में खिचड़ी और कपड़े बांटे
लखीमपुर खीरी। लोहड़ी और मकर संक्रांति पर स्त्री सेवा समिति ने कुष्ठ अस्पताल में खिचड़ी और मिठाइयां बांटी। संस्था की अध्यक्ष हरजीत कौर अजमानी, मिनी अजमानी, रतनजीत छाबड़ा, नीना अजमानी, सिम्मी चावला, कुलविंदर आदि मौजूद रहे।
आरएसएस ने किया समरसता कार्यक्रम
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला मुन्नूगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मकर संक्रांति पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में समरसता कार्यक्रम हुआ। पूर्व संघ संचालक त्रिलोकीनाथ पुरवार की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि प्रचारक अवध प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह ने ध्वज प्रणाम के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति का पौराणिक एवं वैज्ञानिक महत्व बताया।