{"_id":"36a38dc8bc761222a1fc319f74a7ac14","slug":"makan-main-ghusa-truck-kai-jakhmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में घुसा बेकाबू ट्रक, बच्ची समेत कई जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में घुसा बेकाबू ट्रक, बच्ची समेत कई जख्मी
खीरी टाउन/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में रविवार की रात ईंट से लदा एक बेकाबू ट्रक लहरपुर मार्ग स्थित
विज्ञापन
मोहल्ला शेखसराय निवासी जाबिर अली के मकान में घुस गया जिससे मकान में सो
रही जाबिर की डेढ़ साल की बच्ची समेत चार लोग मलबे में दब कर गंभीर रूप से
जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां से दो लोगों को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि चालक शराब के नशे में था, पुलिस ने रात में ही उसका मेडिकल कराया और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
जाबिर के मुताबिक ईंटों से भरा ट्रक संख्या यूपी 32 टी-8456 सीधे उसके मकान में घुस गया। ट्रक की टक्कर से मकान भरभरा कर गिर गया। छत और दीवारें पूरी तरह से उसके परिवार पर गिर र्गइं। मलबे में दबने से 28 वर्षीय जाबिर अली, उसकी 25 वर्षीय पत्नी सोनी, 55 वर्षीय सास अनीसा और डेढ़ वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। छत गिरने और परिवारवालों की आवाज सुनकर मोहल्ले के सैंकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। मलबे में दबने से जाबिर की पत्नी सोनी के दोनों पैर टूट गए। अनीसा के सीने में गंभीर चोट आई है। दोनों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है।