फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahangapur registered victory in the title match

Lakhimpur Kheri News: खिताबी मुकाबले में महंगापुर ने दर्ज की जीत

Mon, 16 Jun 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 16 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mahangapur registered victory in the title match
महंगापुर। क्षेत्र में आयोजित शहीद भगत सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को पटिहन और महंगापुर की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। महंगापुर की टीम ने छह विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसमें बल्लेबाज वरुण ने धुआंधार रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन

महंगापुर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। धुआंधार गेंदबाजी की बदौलत पटिहन की टीम को 11 ओवरों में मात्र 79 रनों पर रोक दिया। इसमें बल्लेबाज पिन्नी ने 22 और जितेंद्र ने 12 रनों का योगदान दिया। वहीं, गेंदबाज रोनित, विशाल मलिक और शीबू ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाबी पारी में महंगापुर टीम के शानदार प्रदर्शन से मुकाबला एकतरफा हो गया। बल्लेबाजों ने मात्र छह ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए। इसमें वरुण ने धमाकेदार 45 और विशाल ने जिम्मेदार 14 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी राजवंत सिंह संधू ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 7,100 रुपये देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लवजोत सिंह ने उपविजेता पटिहन टीम के कप्तान जितेंद्र को ट्रॉफी व 3,100 रुपये दिए। वहीं, वरुण को मैन ऑफ द मैच और गोलू को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

मैच में वीरेंद्र सिंह व गगनदीप सिंह बतौर अंपायर मौजूद रहे। सुखविंदर सिंह ने स्कोरिंग का दायित्व संभाला। जिम्मा विक्की चीमा ने शानदार कमेंट्री की। इस दौरान कमेटी सदस्य जगतार सिंह, हरप्रीत सिंह, रिंकू सिंह, मोहम्मद ताहिर, गुरबाज सिंह और रमेश यादव समेत कई क्रिकेटप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed