{"_id":"993506e7eadefa9601a0f435408ef0ad","slug":"maggi-noodles-samples-multiple-packet-seal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगी नूडल्स के नमूने लिए, कई पैकेट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगी नूडल्स के नमूने लिए, कई पैकेट सील
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 30 May 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को लखीमपुर और निघासन में दुकानों पर छापेमारी कर मैगी नूडल्स के नमूने लिए। इस कार्रवाई के दौरान दो दुकानों पर मिले 186 मैगी के पैकेट सील किए गए। इसके अलावा टीम ने दूध, फल, सब्जी और मिठाई के भी नमूने लिए हैं।
अभिहित अधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला गल्ला मंडी स्थित सिटी मार्ट पर छापा मारा, जहां से मैगी का नमूना लिया गया। दुकान में मिले 100 मैगी के पैकेट को सील कर दिए। इसके बाद टीम ने बाजार में अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक शामिल रहे। अभिहित अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर दो दिवसीय कार्रवाई में मैगी के नमूने भरे जाएंगे।
निघासन। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमपी सिंह ने पलिया रोड स्थित पिंटू की दुकान से 32, सिंगाही रोड़ स्थित महेश गुप्ता की दुकान से 25 मैगी नूडल्स के पैकेट सील किए, साथ ही सैंपल भरे। इसके बाद टीम हनुमान गढ़ी मंदिर स्थित डेरी पर पहुंची। वहां पर डीहा निवासी छड़ीराम के दूध का सैंपल लिया।