फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Madurai accident: Tears welled up while narrating the scene

मदुरै हादसा: मंजर बताते हुए आंखों में आ गए आंसू

Mon, 28 Aug 2023 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Madurai accident: Tears welled up while narrating the scene
मदुरै से घर लौटकर अपने परिवार के साथ राम​खिलावन और उनकी पत्नी
लखीमपुर खीरी। तमिलनाडु के मदुरै में ट्रेन में हुए अग्निकांड के समय बोगी में मौजूद काशीनगर के रामखेलावन सोमवार को घर पहुंच गए। माता-पिता को देख बेटे और परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। बोगी में आग लगने का वह भयावह मंजर अभी तक रामखेलावन की आंखों में बसा है। घटना में जान गंवाने वालों को यादकर उनकी आंखों से आंसू निकल आते हैं।
विज्ञापन

घटना के बारे में बताते हुए कहा कि शनिवार सुबह के पांच बजे वह ऊपर की सीट और पत्नी नीचे की सीट पर बैठी थीं। इसी समय बोगी में भगदड़ मच गई। बताया गया कि आग लग गई है। सभी लोग बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। आग बढ़ती जा रही थी और गेट पर लगा ताला खुल नहीं रहा था। इसी समय भगवान की कृपा से कहीं एक लोहे की रॉड मिल गई। ताला तोड़कर हम लोग जैसे-तैसे बाहर आए।
विज्ञापन

सामान ट्रेन में रह गया। रामखेलावन के साथ उनकी पत्नी विद्यावती, परिवार की विदेश्वरी और लीलावती रामेश्वरम यात्रा पर गई थी। सभी सोमवार को सकुशल घर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सगे-संबंधियों का रहा आना-जाना
घर पहुंचने का पता चला तो पास-पड़ोसी और सगे-संबंधी हाल खबर जानने रामखेलावन के घर पहुंचे। सगे-संबंधियोंं के आने-जाने का सिलसिला सुबह से शाम तक चलता रहा। परिजनों के मुरझाए चेहरे भी खिल गए। हादसे के बाद से बेटा प्रशांत वर्मा और अन्य परिजन काफी परेशान थे। जिले के अन्य यात्री भी वापस घर पहुंच गए। सभी के घर जान-पहचान वालाें की आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed