फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lord Krishna went to save Draupadi's shame

द्रोपदी की लाज बचाने दौड़े चले आए भगवान कृष्ण 

Tue, 21 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा खीरी। Updated Tue, 21 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna went to save Draupadi's shame
kisna - फोटो : amar ujala
रामवाटिका में चल रही शतचंडी महायज्ञ और रासलीला
विज्ञापन


तुलसीदास की कर्मस्थली रामवाटिका में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में समाज कल्याण के लिए 44,000 आहुतियां डाली गईं। रामवाटिका का पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर रहा। रामलीला में बाणासुर संवाद, परशुराम संवाद और राम-सीता विवाह का मंचन किया गया। वृंदावन से आई दिव्य लीला मंडल के स्वामी भूदेव शर्मा और स्वामी शिव कुमार शर्मा के निर्देशन में रासविहार, मयूर नृत्य के साथ द्रोपदी चीर हरण और पांडवों के राजसूय यज्ञ का सजीव मंचन किया गया। 
मां दुर्गा दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। पहली आरती बस आपरेटर यूनियन के जिलाध्यक्ष मोहन बाजपेई ने की। रासलीला में राजसूय यज्ञ में पांडवों ने सभी राजाओं को निमंत्रण दिया। सभी राजाओं के आने पर बैठक के दौरान प्रशभन किया गया कि प्रथम तिलक किसका होना चाहिए। शिशुपाल को छोड़ कर सभी राजाओं ने प्रथम तिलक के लिए श्रीकृष्ण के नाम पर सभी राजाओं ने अपनी सहमति प्रदान कर दी। शिशुपाल ने श्रीकृष्ण को गालियां देने लगा। सौ गालियां श्रीकृष्ण सुनते रहे। सौ गालियां सुनने के बाद श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्रसे शिशुपाल का सिर काट दिया।
विज्ञापन

भीम अपने चचेरे भाई दुर्योधन को अपना महल दिखाने के लिए ले जाते हैं। महल में प्रवेश करते ही दुर्योधन शीशा समझ कर पानी में गिर जाता है। द्रोपदी दुर्योधन को देख कर हंस देती। दुर्योधन इस अपमान का बदला लेने के लिए पांडवों को द्यूत क्रीडा के लिए आमंत्रित करता है। अपने मामा शकुनि के साथ छल करके पांडवों का राजपाट यहां तक कि द्रोपदी को भी हार जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्योधन द्रोपदी का चीर हरण करवाता है। श्रीकृष्ण द्रोपदी की लाज बचाते है। इस अवसर पर भगवती प्रसाद अग्रवाल, रामकुमार शर्मा, समलिया प्रसाद मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदीप निगम, अवधेश मिश्रा, रमाकांत अवस्थी समेत हजारों दर्शक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed