थाने के बगल में घर से जेवर बांड समेत लाखों की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने की बाउंड्री से सटे घर में शनिवार की रात चोरों ने धावा बोला और दूसरी मंजिल पर बने कमरे में कुंडी काटकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर गए। चोर कमरे में रखे 55 हजार रुपये, एक लाख के जेवर, तीन लाख के बांड और चेक बुक समेत काफी अन्य जरूरी कागजात उठा ले गए। किराएदार को दूसरे दिन घटना की जानकारी हुई, तो उसने फोन से मकान मालिक वृद्धा धूपकली को सूचना दी। इसके बाद घर पहुंची वृद्धा बिखरा सामान देखकर बेहोश हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना क्षेत्र के गांव ढखौरा निवासी सुरेश सिंह महाजन ने करीब 15 वर्ष पूर्व थाने के पास में जमीन लेकर मकान बनवाया था, जिसमें वह पत्नी धूपकली और बेटी के साथ रहते थे। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सुरेश सिंह की मृत्यु हो गई, जिसके बाद 75 वर्षीय धूपकली मकान में अकेले रह रहीं थीं। शनिवार को रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी, तो धूपकली वहीं गई हुई थीं। इसी रात पीछे से छत पर चढ़कर आए चोर कमरे की कुंडी काटकर कमरे में दाखिल हो गए और पूरा घर खंगाल गए। बता दें कि छह माह पहले भी वृद्धा के घर से इनवर्टर बैटरी चोरी जा चुकी है। एसएसआई तौफीक खां ने बताया है कि वृद्धा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की खुलासा कर दिया जाएगा।
बेटी के नाम थे चोरी गए बांड
धूपकली की बालिग पुत्री ने करीब छह माह पहले परिवार वालों की मर्जी के बिना घर से भागकर शादी कर ली थी, जिसके नाम तीन लाख के बांड थे। लिहाजा बांड की चोरी के पीछे वृद्धा की पुत्री भी शक के दायरे में है।