फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lohri: Women add color to traditional songs

लोहड़ी : पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने जमाया रंग

Sun, 14 Jan 2024 03:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:38 PM IST
विज्ञापन
Lohri: Women add color to traditional songs
लोहडी पर्व का जश्न मनाती महिलाएं-स्रोत स्कूल प्रशासन
लखीमपुर खीरी। शहर में पंजाबी कॉलोनी के अलावा कई जगहों पर लोहड़ी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सिख समुदाय के बच्चों ने घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी। वहीं मूंगफली, गजक-रेवड़ी का लुफ्त उठाया। सूर्य ढलने के बाद धीरे-धीरे लोहड़ी के कार्यक्रम हुए। नवभारत पब्लिक स्कूल में गीत-संगीत ढोल-नंगाड़ों की थाप पर लोगों ने जमकर भांगड़ा किया। एक-दूसरे से गले मिलकर लोहड़ी की बधाई दी।
विज्ञापन

सिखों के प्रमुख पर्व लोहड़ी को लेकर काफी पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के समीप लोहड़ी जलाने की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा नवभारत पब्लिक स्कूल के कैपस में भी धूमधाम देखी गई। सूर्य ढलने के बाद पर्व का जश्न उस समय दोगुना हो गया, जब कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक गीत बजने लगे। गीतों को सुनकर महिलाएं, बच्चे और युवा थिकरने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद लोहड़ी जलाई गई। पर्व को लेकर घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए गए। लोहड़ी पर्व मनाने के पीछे कई मान्यताएं भी हैं। इस मौके पर नवभारत पब्लिक स्कूल की मनिंदर कौर, सुखमणिप्रीत कौर, सिमरप्रीत कौर, अनमोल, कोमल, परविंदर, राजविंदर कौर ने डांस करते हुए लोहड़ी की खुशियां बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed