फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lohri festival celebrated across the district

जिले भर में मनाया गया लोहड़ी का त्योहार

Thu, 14 Jan 2021 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Lohri festival celebrated across the district
लखीमपुर खीरी। जिले भर में बुधवार को लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने घर के आंगन में लकड़ियां इकट्ठा कर आग जलाई और इसकी परिक्रमा कर गिद्दा व भांगड़े पर नृत्य कर खुशियां मनाईं। साथ ही मक्के का लावा, मूंगफली, रेवड़ी, तिल के लड्डू, गजक एवं सरसों का साग, मक्के की रोटी का आनंद लिया।
विज्ञापन

सिख समुदाय के लोग लोहड़ी मनाने को लेकर पिछले काफी दिन से तैयारियां में लगे थे। यह त्योहार उन लोगों के लिए बेहद खास था, जिनकी शादी के बाद पहली लोहड़ी थी या फिर जिनके परिवार में नन्हें मेहमान का आगमन हुआ था। घर परिवार के लोग बहू एवं नन्हें मेहमानों की पहली लोहड़ी को यादगार बनाने के लिए बुधवार को भी तैयारियां करते रहे। शाम होते ही कुछ लोगों ने पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में शबद कीर्तन कर मत्था टेका और फिर लोहड़ी जलाकर परिक्रमा की तो वहीं जो लोग गुरुद्वारा नहीं पहुंच सके उन्होंने घर में ही लोहड़ी जलाकर उसकी परिक्रमा की।
विज्ञापन

पलियाकलां। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दिनभर कार्यक्रम का आयोजन होता रहा। इसमें काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। उधर, मझगईं के चौखड़ा फार्म, तिकोना फार्म, पंछी फार्म आदि सिख बहुल गांवों में भी लोहड़ी धूमधाम से मनी। संपूर्णानगर क्षेत्र में लोहड़ी पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर लोहड़ी की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed