फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lohia housing approved for 853 beneficiaries

853 लाभार्थियों के लिए लोहिया आवास स्वीकृत

Wed, 15 Apr 2015 05:42 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 15 Apr 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
Lohia housing approved for 853 beneficiaries
नए वित्तीय वर्ष के पहले माह में ही जिले के 853 आवेदकों को डॉ. राम मनोहर लोहिया ग्रामीण योजना के अंतर्गत आवास का तोहफा मिला है। योजना में जिन पात्रों का चयन किया गया है, उनमें सभी आवेदक वर्ष 2012, 2013 और 2014 से वेटिंग में चल रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक आवास चयनित लाभार्थियों को सीधे उनके खाते में योजना का पैसा दिया जाएगा। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों से जल्द लाभार्थियों के खातों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि योजना के अंतर्गत वर्ष 2014-15 में जिले के 1697 पात्र लोगों को लोहिया आवास मुहैया कराया जा चुका है। जबकि 853 लाभार्थी वेटिंग में चल रहे थे। शासन ने वित्तीय वर्ष के पहले माह में ही आवेदकों को लोहिया आवासों की स्वीकृत दे दी है। परियोजना निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इनमें योजना के तहत 2012-13 के 115, 2013-14 में 227 और वर्ष 2014-15 के 511 लाभार्थी चयनित किए गए है। पीडी ने बताया कि योजना का पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजा जाएगा। प्रशासन ने खंड विकास अधिकारियों से इन लाभार्थियों के खातों की सूची मांगी है। ताकि जल्द ही योजना का पैसा उनके खातों में भेजा जा सके।
विज्ञापन


एक लाभार्थी को मिलेंगे 3.5 लाख
पीडी के मुताबिक लोहिया आवास योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को 3.5 लाभ रुपये की सहायता मिलेगी। इसमें 2.75 लाख रुपये आवास और 30 हजार रुपये सोलर लाइट के लिए दिया जाएगा। आवास में दो कमरा, एक किचन और एक बरामदा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में मिलता था 1.30 लाख
लोहिया आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2012 में एक लाभार्थी को 1.30 लाख रुपये की सहायता मिलती थी, लेकिन इस बार योजना में लाभार्थी की धनराशि 1.75 लाख रुपये बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed