फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Level of education will improve, seven high school-inter colleges approved

Lakhimpur Kheri News: शिक्षा का सुधरेगा स्तर, सात हाईस्कूल-इंटर कॉलेजों को मंजूरी

Mon, 02 Dec 2024 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Level of education will improve, seven high school-inter colleges approved
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण स्तर पर बच्चों को अच्छी और गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए सात कॉलेजों को उच्चीकृत किए जाने की मंजूरी मिल गई है। शासन की ओर से आधी ग्रांट भी जारी की जा चुकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पदों का सृजन होने के बाद शिक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा। कॉलेजों की मंजूरी मिलने के बाद निश्चित तौर पर बच्चों को स्कूलों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दस स्कूलों के निर्माण कार्य को लेकर शासन ने ग्रांट जारी की थी। लेकिन, तीन ऐसे स्कूल हैं, जिनके लिए जगह नहीं मिल पाई है। उन तीनों स्कूलों के लिए मिली ग्रांट शासन को वापस की जाएगी। स्कूल निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था को धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन

जल्द ही स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि राजकीय हाईस्कूल तिकोना फार्म पलियाकलां, राजकीय हाईस्कूल निघासन, राजकीय हाईस्कूल सरपतहा ईसानगर, प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय सहिजना ईसानगर, प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय जमकोहना नकहा व प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय बौधिकला निघासन के लिए आधी धनराशि जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भूमि न उपलब्ध होने की दशा में तीन स्कूलों प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय नौसर गुलरिया बिजुआ, प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय मालपुर बिजुआ व यूपीएस चखरा निघासन की ग्रांट शासन को वापस की जाएगी।

519.45 लाख रुपये की लागत से होगा इंटर कॉलेजों का निर्माण
शासन की ओर से हाईस्कूलों को उच्चीकृत किया गया है। इन तीन कालेजों में आने वाले दिनों में इंटर तक की पढ़ाई हो सकेगी। तीनों कॉलेजाें के लिए कुल 519.45 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जबकि 50 फीसदी 259.725 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है। इसके अलावा चार और स्कूल उच्चीकृत हुए हैं। इन स्कूलों के लिए 513.08 लाख रुपये की मंजूरी मिली थी। इसके सापेक्ष 132.77 लाख रुपये कार्यदाई संस्थाओं के खातों में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed