फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard with the Cubs Put the tent in the sugarcane fields

तेंदुए ने शावक के साथ गन्ने के खेत में डाला डेरा

Mon, 26 Jan 2015 12:30 AM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Mon, 26 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
जंगल से निकलकर एक शावक के साथ तेंदुआ पिछले कई दिनों से मैलानी रेंज की महुरेना बीट से सटे गांव बेलहैया रजबहा किनारे गन्ने के खेतोें में डेरा जमा लिया है। तेंदुआ और शावक लोगों को सुबह-शाम रजबहा की पटरी पर सैर करते दिखाई पड़ रहे हैं। वन विभाग ने तेंदुआ और शावक की निगरानी शुरू कर दी है। वनकर्मियों ने इनके पग चिह्न मिलने की पुष्टि की है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मैलानी रेंज की महुरेना बीट से तेंदुआ और शावक जंगल से निकलकर बांकेगंज-संसारपुर रोड किनारे गन्ने के खेतों में पहुंच गया। शनिवार शाम ढ़लने से पहले रोड गश्त पर निकली बांकेगंज पुलिस टीम को बेलहैया रजबहा की पटरी पर शावक और तेंदुआ सैर करता दिखलाई पड़ा। जिसे देखकर गश्ती दल के होश उड़ गए। पुलिस चौकी इंचार्ज इकबाल हैदर ने इस बात की सूचना महुरेना फारेस्टर ब्रजेश कुमार को दी। उधर ग्राम गुलाब नगर, दौलतपुर और देवीपुर के किसानों जलीस खां, खुर्शीद खां, प्रेमचंद्र, आलोक कुमार आदि ने बताया कि तेंदुआ और शावक पिछले कई दिनों से उनके खेतों में खड़ी गन्ना फसल में अपना आशियाना बनाए हुए हैं। इसके चलते उन्हें फसल काटने में बाधा आ रही है। तेंदुआ और शावक की मौजूदगी के चलते वह खेतों में जाने से डर रहे हैं। बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा के प्रति भी उनकी चिंताएं काफी बढ़ गईं हैं। रेंजर मैलानी डीएस यादव और फॉरेस्टर ब्रजेश कुमार का कहना है कि तेंदुआ और शावक की लगातार निगरानी की जा रही है, ग्रामीणों को सतर्कता बरतनी चाहिए। तेंदुआ और शावक स्वंय ही वहां से निकलकर जंगल चले जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed