फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard trapped in a cage near Danduri village in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: डंडूरी गांव के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Wed, 05 Aug 2026 05:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 05 Aug 2026 05:39 PM IST
सार

दुधवा नेशनल पार्क के डंडूरी गांव के पास बुधवार तड़के वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, क्योंकि इसी क्षेत्र में तेंदुए के हमले में एक बच्चे की मौत हुई थी। यह 24 घंटे के भीतर पकड़ा गया तीसरा और पिछले पांच महीने में 12वां तेंदुआ है। 

विज्ञापन
Leopard trapped in a cage near Danduri village in lakhimpur kheri
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क की नार्थ खीरी वन रेंज की बेलरायां रेंज अंतर्गत डंडूरी गांव के पास बुधवार तड़के वन विभाग के पिंजरे में एक मादा तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद आसपास के गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार बैरिया बीट में डंडूरी गांव के पास पिंजरा लगाया गया था। इसी क्षेत्र में तेंदुए के हमले में बकरी चरा रहे आठ वर्षीय गोलू की मौत हो गई थी। इसके बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए कई स्थानों पर पिंजरे लगाए थे। बुधवार सुबह तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और एसटीपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


बेलरायां रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कई स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। मंगलवार तड़के केवल सिंह के फार्म के पास भी एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ था। 24 घंटे के भीतर यह तीसरा तेंदुआ पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई मादा तेंदुए की उम्र करीब तीन वर्ष है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महीने में 12वां तेंदुआ पकड़ा
रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह एक महीने के भीतर पिंजरे में कैद होने वाला छठा और पिछले पांच महीने में पकड़ा गया 12वां तेंदुआ है। इससे पहले कटैला फार्म, सिंहौना, नौरंगाबाद, रननगर, सिंगहा, भिड़ौरी, मूर्तिहा, इंदरनगर और बैरिया क्षेत्र से भी तेंदुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed