फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard, synonymous with terror in Naurangabad area, imprisoned in a cage

Lakhimpur Kheri News: नौरंगाबाद इलाके में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

Thu, 12 Feb 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Leopard, synonymous with terror in Naurangabad area, imprisoned in a cage
पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ। संवाद
निघासन/सिंगाही। नौरंगाबाद गांव के पास बीते कई दिनों से खेतों में घूमकर दहशत फैला रहा तेंदुआ आखिरकार बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नौरंगाबाद फार्म के आसपास पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की लगातार मौजूदगी देखी जा रही थी। खेतों में काम करने जाने वाले किसानों में भय का माहौल बना हुआ था। कई बार तेंदुए को खुले खेतों में घूमते देखा गया, इससे ग्रामीणों ने वन विभाग से उसे पकड़ने की मांग की थी। किसानों की शिकायत पर वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो पिंजरे लगाए थे।
विज्ञापन

साथ ही तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। बृहस्पतिवार सुबह तेंदुआ एक पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वन विभाग के अनुसार 25 जनवरी को तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इसमें उसके पैर में कुछ फंसा दिखाई दे रहा था। जख्मी होने के कारण तेंदुआ आक्रामक हो गया था और आबादी वाले इलाकों में सक्रिय होकर लोगों में डर पैदा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलरायां रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेंदुए के पैर में कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई है। मेडिकल परीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार तेंदुए को सुरक्षित कतर्नियाघाट के जंगल में छोड़ा जाएगा। फिलहाल एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। तेंदुए के पकड़े जाने से इलाके में खुशी का माहौल है और ग्रामीण अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed