फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard entered the house and attacked the calf

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए ने घर में घुसकर बछड़े पर किया हमला

Wed, 28 May 2025 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Leopard entered the house and attacked the calf
मझगईं के गहरा फार्म में तेंदुए के हमले में जख्मी मवेशी। संवाद
मझगईं। गहरा फार्म स्थित एक झाले में तेंदुए ने घुसकर बछड़े को गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेतों में जाकर लोप हो गया। तेंदुआ दिखने से क्षेत्र में दहशत है। तीन माह के अंदर 12 से अधिक कुत्तों को तेंदुआ मार चुका है।
विज्ञापन


मझगईं क्षेत्र के गांव गहरा फार्म में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक तेंदुआ हरवंश सिंह के झाले में घुस गया और घारी में बंधे बछड़े पर हमला कर दिया। इस दौरान कमरे के बाहर सो रहे मनप्रीत सिंह की आंख खुल गई और तेंदुए पर नजर पड़ते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने किसी तरह शोर मचाकर लोगों को एकत्र कर तेंदुए को भगाकर बछड़े की जान बचाई।
विज्ञापन

मनप्रीत के भाई गोपी ने बताया की करीब तीन महीने से तेंदुए का आतंक है मगर वन विभाग कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। अब तक कश्मीर सिंह, सोहन सिंह, भजन सिंह, सतनाम सिंह, साधू सिंह सरबजीत सिंह आदि के कुत्तों को तेंदुआ मारकर खा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed