फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard entered a farm in Bhira range of Dudhwa Tiger Reserve buffer zone and hunted a pet dog

फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ: पालतू कुत्ते को निवाला बनाकर पेड़ पर टांगा, खूंखार शिकारी छोड़ गया दहशत के ऐसे निशान

Fri, 17 Jun 2022 09:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)
अमर उजाला नेटवर्क, बांकेगंज (लखीमपुर खीरी) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 Jun 2022 09:24 PM IST
सार

भीरा रेंज की बरूआ बीट जंगल से सटे खैरा फार्म निवासी लखविंदर सिंह के मकान में गुरुवार रात एक तेंदुआ घुस आया और वहां मौजूद एक पालतू कुत्ते को दबोच ले गया। तेंदुआ शिकार के बाद कुत्ते को निवाला बनाने के लिए फर्म हाउस में लगे एक पेड़ पर ले गया। इसके बाद वह कहीं भाग निकला। 

विज्ञापन
Leopard entered a farm in Bhira range of Dudhwa Tiger Reserve buffer zone and hunted a pet dog
पेड़ से लटकता तेंदुए का शिकार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज में एक फार्म हाउस में घुसा तेंदुआ पालतू कुत्ते को उठा ले गया। शिकार करने के बाद तेंदुए ने कुत्ते को फार्म हाउस के सामने लगे एक पेड़ पर टांग दिया।

विज्ञापन


भीरा रेंज की बरूआ बीट जंगल से सटे खैरा फार्म निवासी लखविंदर सिंह के मकान में गुरुवार रात एक तेंदुआ घुस आया और वहां मौजूद एक पालतू कुत्ते को दबोच ले गया। तेंदुए ने कुत्ते को मारने के बाद फार्म हाउस के सामने लगे एक पेड़ पर टांग दिया और खुद भी वहीं डेरा जमा लिया। इसके थोड़ी देर बाद तेंदुआ पेड़ से उतरकर कहीं भाग गया।

विज्ञापन

शुक्रवार सवेरे लखविंदर सिंह को फार्म हाउस में उनको पालतू कुत्ता नहीं दिखाई दिया। इस पर उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो खूंखर तेंदुए का हमला देख वह भी सिहर गए। फुटेज में तेंदुआ उनके पालतू कुत्ते को जबड़े में दबोचकर पेड़ की ओर ले जाते दिखाई पड़ा। घर के बाहर लगे पेड़ पर जब उनकी नजर पड़ी तो उनका पालतू कुत्ता पेड़ पर टंगा दिखाई दिया।

उन्होंने पेड़ पर टंगे पालतू कुत्ते का वीडियो बना लिया और मामले की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो घटनास्थल के आसपास तेंदुए के ताजे पगचिन्ह मिले हैं। उधर भीरा रेंजर राकेश बाबू वर्मा ने बताया कि बरूआ बीट में तेंदुए द्धारा एक पालतू कुत्ते का शिकार किए जाने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed