फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacks and kills child in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी: सोते समय बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह गन्ने के खेत में अधखाया शव बरामद; दहशत में ग्रामीण

Sun, 27 Jul 2025 01:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:31 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks and kills child in Lakhimpur Kheri
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

पिता के साथ चारपाई पर सो रहे 6 साल के मासूम को आधी रात तेंदुआ दबोच ले गया। सुबह गन्ने के खेत में अधखाया शव बरामद हुआ है। शहर के करीब भीरा मार्ग के दक्षिण खीरी के गोला रेंज के ज्ञानपुर गांव किनारे झोपडी डाल कर रह रहे सुशील ने बताया कि वह पुत्र बादल के साथ घर के दरवाजे पर चारपाई पर सो रहे थे। किसी जंगली जानवर ने बादल को दबोच ले गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुन कर पिता दौड़ा मगर रात होने की वजह से बच्चे को बचा नहीं पया। 

विज्ञापन


रात में सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी खोजा। मगर बच्चे का एक पैर मिला। सुबह फिर ग्रामीणों ने खोजबीन की। घर से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर बच्चे का अधखाया हुआ शव बरामद हुआ। पिता मजदूरी करता है सुशील के तीन बच्चों में एक लड़की दो लड़के है। बादल बड़ा लड़का था। कोतवाली सदर के ज्ञानपुर और दक्षिण खीरी वन प्रभाग गोला रेन्ज का मामला है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि, कुछ लोग बाघ तो कुछ तेंदुआ का हमला बता रहे है।  
विज्ञापन


वन विभाग तेंदुआ का हमला मान रहा है। पिंजरा लगाए गए है। वनाधिकारियों ने पीड़ित परिवार को 5 लाख का मुआवजा की बात कही है। फौरी तौर पर दस हजार रुपए आर्थिक मदद की गई है। रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि लैपर्ड का हमले में बच्चे की मौत हुई है। पिंजरा लगाया गया है। लोकेशन ट्रेस की जा रही है। वन कर्मी निगरानी कर रहे है। लोगो को सचेत रहने को कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed