{"_id":"bfb491cbcd2e295cd23fe6eda1bd136f","slug":"left-party-formed-by-a-range-of-other-dloen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा छोड़ अन्य दलोें ने बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा छोड़ अन्य दलोें ने बनाई दूरी
लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से लोग योग से जुड़ रहे हैं, जिसका सीधा संबंध शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से है। वहीं कुछ राजनीतिक दलों ने खींचतान का विषय बनाए रखा और योग शिविरों से दूर रहे। भाजपा समेत अन्य सामाजिक संगठनों, केंद्रीय संस्थाओं और संगठनों ने योग दिवस पर हजारों लोगों को योगाभ्यास कराया।
जिले भर में योग के शिविर लगाकर योगाभ्यास कराया गया, जिसमें आम लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कई संस्थाएं योग कराने के लिए आगे आई लेकिन भाजपा छोड़ सभी दलों ने कार्र्यक्रम से दूरी बनाकर रखी। हालांकि भाजपा ने भी कार्यक्रम स्थलों पर पार्र्टी प्रतीक चिन्हों से परहेज रखा। इसके बावजूद अन्य पार्टियों के पदाधिकारी योग शिविरों से दूर रहे। सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि हमारी पार्र्टी ने योग का विरोध नहीं किया हैै। जरूरत के मुताबिक कोई भी व्यक्ति स्वयं निर्णय ले सकता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पार्टी हाईकमान से कोई निर्देश नहीं मिले थे। लिहाजा योग का विरोध या सपोर्ट नहीं किया गया। उन्होंने कहा इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि योग का विस्तार होना चाहिए।