फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leaving Mohammadi's Harshit, 14 students trapped in Ukraine returned home, no contact with three

मोहम्मदी के हर्षित को छोड़ यूक्रेन में फंसे 14 छात्र स्वदेश लौटे, तीन से संपर्क नहीं

Sat, 05 Mar 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Leaving Mohammadi's Harshit, 14 students trapped in Ukraine returned home, no contact with three
दिल्ली में भाई अमित यादव के साथ अनुराग यादव।
लखीमपुर के कृष्णमोहन और मनमोहन मिश्रा लखनऊ पहुंचे
विज्ञापन

मोहम्मदी के सरवन और रिशमजीत रोमानिया से गाजियाबाद पहुंचे
लखीमपुर खीरी। यूक्रेन संकट में फंसे जिले के 15 छात्रों में 14 छात्र यूक्रेन से बाहर निकल चुके हैं, जबकि मोहम्मदी के हर्षित यादव अब भी फंसे हुए हैं। हर्षित बंकर से निकलने के बाद लवीव की ओर रवाना हुए हैं। उधर, तीन छात्रों से संपर्क नहीं हो पाया है।
यूक्रेन संकट को मात देकर स्वदेश पहुंचने वाले छात्रों में खजुरिया के अब्दुल मन्नान, संपूर्णानगर के शिवम सिंह और मोहम्मदी के अनुराग यादव दिल्ली स्थित यूपी भवन से अपने घर की ओर आ रहे हैं। खीरी टाउन की उम्मी खातून भी यूक्रेन से दिल्ली स्थित यूपी भवन में पहुंच गई हैं। वहीं, मोहम्मदी के सरवन सिंह और रिशमजीत कौर रोमानिया से गाजियाबाद एयरबेस पहुंच रहे हैं, जबकि लखीमपुर के कृष्णमोहन और मनमोहन मिश्रा लखनऊ पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

शाहबुद्दीनपुर के छत्रपाल वर्मा यूक्रेन से निकलकर पोलैंड एयरपोर्ट पर तो मोहम्मदी के सुकांत मंडल हंगरी के होटल में रुके हुए हैं, जबकि पलिया का ऋषभ गोयल स्लोवाकिया में है। वह शनिवार को अपने घर पहुंच सकता है। यूक्रेन में अब सिर्फ मोहम्मदी का हर्षित यादव फंसा हुआ है, जो कि अभी लवीव शहर में है और स्वदेश लौटने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच लखीमपुर की मंताशा, मोहम्मदी के आलोक और संपूर्णानगर के नबील अहमद घर लौट चुके हैं, जबकि अब तक तीन छात्रों बड़खेड़वा के ईश्ना वर्मा, लौकिहा के जावेद खान, कुकरा के मोहम्मद उवैस का कोई पता नहीं चल सका है कि वो कहां हैं।

दिल्ली से घरों के लिए रवाना हुए अब्दुल मन्नान व शिवम
पलिया-संपूर्णानगर। खजुरिया के अब्दुल मन्नान और गोविंदनगर क्षेत्र के शिवम सिंह यूक्रेन संकट को मात देकर स्वदेश लौट आए है और दिल्ली पहुंचने के बाद शुक्रवार को घर के लिए रवाना हुए हैं। वहीं, ऋषभ गोयल स्लोवाकिया बार्डर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ है, जिसकी शनिवार को पलिया पहुंचने की बात कही जा रही है।
संपूर्णानगर के खजुरिया निवासी छात्र अब्दुल मन्नान खान के पिता बकरीदन अंसारी ने बताया कि मीडिया व सरकार की मदद से बेटा यूक्रेन से रोमानिया बार्डर पर पहुंचा था और तीन दिन से वहां फंसा था। भारतीय दूतावास से संपर्क के बाद वह दिल्ली पहुंच गया है और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद घर के लिए रवाना हुआ है। बकरीदन ने बताया कि सकुशल वतन वापसी में भारत सरकार के साथ ही मीडिया को भी धन्यवाद देते हैं जिन्होंने बराबर छात्रों की खोज खबर रखी।
गोविंदनगर निवासी छात्र शिवम सिंह के पिता ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि रोमानिया बार्डर पर तीन दिन रुकने के बाद भारतीय दूतावास से संपर्क होने पर फ्लाइट मिली है और दिल्ली एयरपोर्ट पर बेटा पहुंच भी गया है। वहां कागजी कार्रवाई के बाद बेटा गांव के लिए रवाना हो गया है। सकुशल वापसी हुई है जिससे सरकार की सराहना जितनी की जाए कम है। खजुरिया के छात्र अब्दुल के साथ उनका पुत्र भी गांव के लिए रवाना हुआ है।

पलिया के मोहल्ला किसान द्वितीय निवासी छात्र ऋषभ गोयल के पिता मुकेश गोयल ने बताया कि दोपहर में पुत्र से बात हुई थी तो वह स्लोवाकिया बार्डर से एयरपोर्ट के लिए बस से रवाना हुआ था। पुत्र ने बताया कि बस से करीब पांच से छह घंटा एयरपोर्ट पहुंचने में लगेगा, जिसके बाद फ्लाइट से दिल्ली लाया जाएगा। दिल्ली से यूपी भवन में कागजी कार्रवाई के बाद शनिवार को पुत्र के आने की संभावना है।

रोमानिया बार्डर से एयरपोर्ट जाते समय अब्दुल मन्नान व शिवम द्वारा खींची गई तस्वीर।

रोमानिया बार्डर से एयरपोर्ट जाते समय अब्दुल मन्नान व शिवम द्वारा खींची गई तस्वीर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed