{"_id":"69f63810afc54558a6016e04","slug":"layer-by-layer-the-supply-of-illegal-guns-and-the-identity-of-the-buyers-is-being-exposed-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-174219-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: परत दर परत खुल रही अवैध तमंचों की सप्लाई और खरीदारों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: परत दर परत खुल रही अवैध तमंचों की सप्लाई और खरीदारों की पोल
Sat, 02 May 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 02 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पिछले महीने असलहा सप्लाई और अंतरराष्ट्रीय जुआ संचालन के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
पूछताछ और निशानदेही के आधार पर अब तक 12 से अधिक तमंचे बरामद किए जा चुके हैं। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 32 बोर की पिस्टल बरामद की।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने शहर में अवैध तमंचा रखने और बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम और चौकी पुलिस की संयुक्त टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। बीते दिनों हुए खुलासे के बाद पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनकी निशानदेही पर कई लोगों को तमंचा और पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके एक सहयोगी ने पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजा निवासी गंगोत्री नगर के पास से 32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में राहुल निवासी गंगोत्री नगर को भी गिरफ्तार कर चालान किया गया है।