{"_id":"5f11e2908ebc3e6351428d6e","slug":"lawyers-protest-said-arrest-of-attackers-soon-lakhimpur-news-bly413100432","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने किया प्रदर्शन, कहा-जल्द हो हमलावरों की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने किया प्रदर्शन, कहा-जल्द हो हमलावरों की गिरफ्तारी
विज्ञापन
गोला तहसील में प्रदर्शन करते वकील।
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। तहसील परिसर में 13 जुलाई को दिनदहाड़े फायरिंग एवं वकीलों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ता नाराज हैं। शुक्रवार को सेंटर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल बिहारी वर्मा और मंत्री नरेंद्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम अखिलेश यादव को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी शीघ्र न हुई तो 20 जुलाई को कोतवाली का घेराव करेंगे।
ज्ञापन में कहा गया है कि 13 जुलाई को तहसील परिसर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग और वकीलों पर हमले के मामले में दो आरोपियों के नामजद और आठ- 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई थी। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों का चालान भेज दिया है लेकिन अज्ञात हमलावर अब भी फरार हैं। जबकि मौके से कब्जे में ली गई उनकी कार कोतवाली में खड़ी है। पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव पर हमलावरों से सांठगांठ और रिश्वत लेने का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की गई तो सेंट्रल बार एसोसिएशन पदाधिकारी और वकील 20 जुलाई को कोतवाली का घेराव करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस मौके पर अवनीश वर्मा, आदर्श वर्मा, बृजेश तिवारी, सुरेश गिरि, राजेश गिरि, मनीष भारती, उमेश गुप्ता, सरोज यादव, महेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।