फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lawyers march out , shouting , Pradrshna

वकीलों ने निकाला जुलूस, नारेबाजी, प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2015 06:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 13 Mar 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
Lawyers march out , shouting , Pradrshna
जिला मुख्यालय पर वकीलों ने इलाहाबाद में घटित घटना के खिलाफ पुलिस और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले वकीलों ने प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपकर हत्यारोपी दरोगा की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ सभागार में हुई बैठक में अध्यक्ष संतोष मिश्र, मंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने हत्यारोपी दरोगा की गिरफ्तारी न होने पर विरोध जताया। वरिष्ठ अधिवक्ता दृगपाल गुप्ता, उमेश प्रताप सिंह चौहान, बलस्टर सिंह चौहान, राकेश शुक्ला, अजय शुक्ला, हिमांशु तिवारी, नरेश चंद्र वर्मा, राजकुमार त्रिवेदी ने भी विचार रखे। इस दौरान अवधेश सिंह, विवेक अवस्थी, रमाकांत दीक्षित, श्रीकांत पांडे, मोहम्मद इजराइल, अजय पंाडेय, राकेश वर्मा, राहुल तिवारी, अनुराग तिवारी, प्रदीप श्रीवास्तव, शिवराज यादव, अनूप अवस्थी सहित सैकड़ों वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला न्यायालय के वकीलों ने बढ़ चढ़कर जोश दिखाया। उत्साहित वकीलों ने तयशुदा रूट को तोड़कर डीसी रोड स्थित बिजली दफ्तर चौराहे पर पहुंचकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ देर रोड जाम किया। इसके बाद वकीलों का जुलूस नारेबाजी करते हुए कचहरी वापस पहुंच गया। एसपी आफिस और डीएम दफ्तर के बीच भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। यहां वकीलों ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और सभा की। सभा को प्रेमकिशोर मिश्र, नरेश सिंह तोमर, हमीद अंसारी, राजेश गिरि, नरेश सिंह भदौरिया, संदीप अवस्थी, नागेंद्र सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर उमेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, पारस मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया।
मोहम्मदी। यहां अधिवक्ताओं ने बार कार्यालय से रामलीला चौराहे तक जुलूस निकाला। इसके बाद आरोपी दरोगा  का पुतला फूंका। इस मौके पर अध्यक्ष विवेक शुक्ला, अजय वर्मा सिंह, कुलदीप सिंह, जितेंद्र बाजपेई, सतीश चंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, विजय गुप्ता, सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
पलियाकलां। यहां दूसरे दिन भी तहसील के वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। मौन जुलूस भी निकाला गया। पलिया बार एसोसिएशन पंजीकृत के अध्यक्ष रवींद्र कुमार शर्मा, मंत्री अमित महाजन, राजेंद्र कुमार राठौर, भानु प्रताप गुप्ता, संजय राठौर आदि तमाम वकीलों ने शहर में काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। एक सभा का भी आयोजन किया गया। इधर पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीष द्विवेदी, मंत्री भगीरथ शाक्य, जावेद अख्तर, अरुण अवस्थी, महेंद्र अवस्थी, रामचंदर गौतम आदि तमाम अधिवक्ताओं ने सभा कर घटना की निंदा की।
निघासन। यहां तहसील अधिवक्ता संघ ने बैठक के बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय चौराहे पर मानव शृंखला बनाकर जाम लगाया। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पीके सिंह को सौंपा। इस दौरान संघ अध्यक्ष ध्रुवकुमार सिंह, लतीफ अहमद, राकेश वैश्य, सुबोध कुमार पांडे, चंद्रकेश मिश्रा, वीरेंद्र भदौरिया, उमाकांत जायसवाल, अख्तर अली, टीएल यादव, विवेक श्रीवास्तव, वीरेंद्र रुहेला आदि मौजूद रहे।
वकीलों की हड़ताल के चलते पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
लखीमपुर खीरी।
वकीलों की हड़ताल के कारण पहले दिन बंदी कोर्ट नहीं ले जाए पाए थे, लेकिन दूसरे दिन कारागार से 170 बंदियों को कोर्ट ले जाया गया। वकीलों की हड़ताल को देखते हुए कोर्ट में बंदियों से संबंधित फाइलों को आनन-फानन में निपटाया गया और निर्धारित से कम समय में ही कोर्ट से कारागार पहुंचाया गया। वहीं शुक्रवार को भी कलक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
16 मार्च को होगी देश भर में हड़ताल
यूपी बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार की अधिवक्ता विरोधी और दमनकारी नीतियों के खिलाफ पूरे देश के अधिवक्ता 16 मार्च को बार कौंसिल आफ इंडिया के आहवान पर न्यायिक कार्यों से विरत रहकर विरोध दिवस मनाएंगे। इस दिन पूरी तरह अदालती कामकाज नहीं होगा। आंदोलन की अगली रणनीति में वकील 23 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे।

एहतियातन सिविल ड्रेस में रहे पुलिसकर्मी
इसे प्रशासन की सूझबूझ कहें या वकीलों के हंगामे का खौफ कोर्ट में तैनात होने वाले कोर्ट मोहर्रिर और पुलिस थाने की पैरोकारी करने वाले सिपाहियों को सिविल ड्रेस में रहने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया गया था। लिहाजा शुक्रवार को भी रूटीन ड्यूटी में  कोर्ट आने वाले सिपाही एहतियातन सिविल ड्रेस में दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed